थोड़ा सा चिपचिपा खाने में मीठा और स्वादिष्ट, जी हाँ हम केले के बारे में ही बात कर रहे हैं. केला एक ऐसा फल है जिसे दुनियाभर में खाया जाता है और लोग इसे पसंद भी करते हैं. इस फल की सबसे अच्छी बात यह है कि ये पूरे साल मिलता है. इसके साथ ही इसे अलग-अलग तरीकों से अपनी पसंद के हिसाब से खाया जात सकता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो केले में फाइबर, पोटेशियम, अच्छे कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर है, इसलिए इसे हमारी डाइट में भी जरूर शामिल होना चाहिए. हालाँकि, केले में कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर होते हैं, जिसके कारण कुछ लोग उन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से बचते हैं. खासतौर से डायबिटीज से पीडित मरीज. केले में पाया जाने वाला हाई कार्बोहाइड्रेट और चीनी के कारण इसे अपनी डाइट से बाहर रखा जाना चाहिए? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए जानते हैं इसका जवाब.
Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए रोज खाएं ये हरे पत्ते, दोगुना तेजी से बढ़ेगा विटामिन बी12
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo: iStock
हाँ, केले ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं, लेकिन एक समस्या है
केले चीनी और कैलोरी से भरपूर होते हैं, जिससे कुछ लोगों का मानना है कि ये उन लोगों के लिए सही नहीं है जो अपने इंसुलिन के लेवल की निगरानी करने वाले वजन कम कर रहे हैं. हालाँकि ऐसा माना जाता है कि केला खाने से ब्लड शुगर तो बढ़ता है, लेकिन तुरंत नहीं.
क्या केले वजन घटाने के लिए अच्छे हैं?
केले के फायदे अक्सर उनकी हाई कैलोरी सामग्री के कारण कम हो जाते हैं. हालाँकि, अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक अच्छी खबर है- आप अपने वजन घटाने में केले को शामिल कर सकते हैं! केले में हाई फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म में सुधार करके वेट लॉस में मदद करता है. इसके अलावा इसका सेवन आपकी स्वीट क्रेविंग को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.

Photo: Pexels
क्या डायबिटीज रोगी केला खा सकते हैं?
क्योंकि केले में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट से हटा देते हैं. हालांकि आप डॉक्टर की सलाह लेकर सही मार्गदर्शन में सीमित मात्रा में केले खा सकते हैं.
केला खाने का सबसे अच्छा समय कब है?
अगर आप केला खाते हैं तो इसे दोपहर के खाने से पहले या नाश्ते में खा सकते हैं.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास | Swaad Ka Safar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं