Korean Banana Coffee Recipe: सोशल मीडिया पर अक्सर नई-नई रेसिपी ट्रेंड करती रहती हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक खास ड्रिंक तेजी से वायरल हो रही है, जिसका नाम है कोरियन बनाना कॉफी. यह ड्रिंक स्वाद में अलग, बनाने में आसान और दिखने में काफी सुंदर लगती सुंदर लगती है. अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो यह ड्रिंक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. कोरियन बनाना कॉफी दरअसल ठंडी कॉफी का एक नया स्टाइल है, जिसमें पहले केले का दूध तैयार किया जाता है और फिर उसके ऊपर कॉफी डाली जाती है. इसका स्वाद हल्का मीठा, क्रीमी और रिफ्रेशिंग होता है. यही वजह है कि यह ड्रिंक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है.
कोरियन बनाना कॉफी बनाने के लिए सामग्री-
बनाना मिल्क के लिए:
- 1 पका हुआ केला
- 1 कप दूध (गाय का दूध / बादाम दूध / ओट मिल्क)
- 1-2 चम्मच शहद
- 2-3 बूंद वनीला एसेंस
कॉफी लेयर के लिए:
- 1 शॉट एस्प्रेसो (या 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी + 2-3 चम्मच गर्म पानी)
- बर्फ के क्यूब्स (Ice cubes)
ये भी पढ़ें- ठंडा पानी पीते ही दांत में झनझनाहट, शरीर दे रहा है यह चेतावनी, तुरंत समझ लें यह संकेत
कैसे बनाएं कोरियन बनाना कॉफी?
- सबसे पहले आपको बनाना मिल्क तैयार करना होगा. इसके लिए एक मिक्सर में एक पका हुआ केला डालें. अब इसमें अपनी पसंद का दूध डालें. आप गाय का दूध, बादाम दूध या ओट मिल्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद डालें ताकि हल्की मिठास आ जाए. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं. अब इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करें.
- जब यह मिश्रण पूरी तरह स्मूद और क्रीमी हो जाए, तब इसे छान लें ताकि कोई छोटे टुकड़े न रहें.
- अब बनाएं कॉफी ड्रिंक. अब एक गिलास लें और उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें. इसके बाद गिलास में तैयार किया हुआ बनाना मिल्क डालें. आखिर में इसके ऊपर एक शॉट एस्प्रेसो कॉफी डालें.
- जब कॉफी ऊपर से डाली जाती है तो गिलास में दो अलग-अलग लेयर दिखाई देती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं. अब इसे चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं और आपकी कोरियन बनाना कॉफी तैयार है.
इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इसमें केले की नैचुरल मिठास और कॉफी का मजबूत फ्लेवर दोनों मिलते हैं. इसके अलावा यह ड्रिंक काफी क्रीमी और ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में पीने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं