Vitamin B12 Deficiency: शरीर में किसी भी विटामिन की कमी उसकी कार्यप्रणाली पर असर डालती है. बात करें विटामिन बी12 की कमी होने से एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही नजर का धुंधला पड़ना, पाचन की समस्या, हाथ पैर में झुनझुनी और जुबान लड़खड़ाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं. लेकिन अगर इसकी कमी को पूरा करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आज हम आपको ऐसे ही पत्तों के बारे में बताएंगे, जिनमें प्राकृतिक रूप से विटामिन बी12 पाया जाता है. इनका सेवन करने से विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है.
विटामिन बी 12 की कमी को कैसे पूरा करें
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरसों के पत्ते
सर्दियों के मौसम में आने वाली सरसों के पत्ते बेहद पौष्टिक होते हैं. ये विटामिन सी, ए, बी12 से भरपूर होते हैं. विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने में ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
पालक
सर्दियों के मौसम में आने वाली हरी सब्जियों में से एक पालक भी अपने स्वास्थ्य लाभों और पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है. बता दें कि इसमें विटामिन बी 12 भी पाया जाता है.
कद्दू
फाइबर और पोटेशियम से भरपूर कद्दू में विटामिन बी 12 भी पाया जाता है. इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में इसे भी शामिल कर सकते हैं.
मशरूम
मशरूम भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन फाइबर, जिंक के साथ ही विटामिन बी 12 भी पाया जाता है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं