विज्ञापन

मिल्क क्यूब कैसे बनाएं? 10 मिनट में रुई जैसे सॉफ्ट क्यूब बनाने का आसान तरीका

गले में खुजली हो या कुछ हल्का खाने का मन हो, तो आप इन नरम और मुलायम जिगली मिल्क क्यूब्स को घर पर बना सकते हैं, सिर्फ दूध, चीनी और कॉर्नफ्लोर से झटपट बनकर तैयार हो जाएंगे. नोट करें रेसिपी.

मिल्क क्यूब कैसे बनाएं? 10 मिनट में रुई जैसे सॉफ्ट क्यूब बनाने का आसान तरीका
जिगली मिल्क क्यूब्स की रेसिपी
NDTV

बदलते मौसम में जब गले में हल्की खराश या दर्द महसूस होता है, तो भारी या तला-भुना खाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. ऐसे समय में क्यों न क्यों न कुछ ऐसा बनाया जाए, तो टेस्टी भी हो और सॉफ्ट भी. आप जिगली मिल्क क्यूब्स ट्राई कर सकते हैं. इसे आप घर में मौजूद साधारण चीजों से फटाफट बना सकते हैं, इसलिए अलग से बाजार भागने की झंझट भी नहीं रहती. इसकी हल्की मिठास, नारियल की खुशबू और ठंडी मुलायम बनावट सबको बेहद पसंद आएगी.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • आधा लीटर दूध
  • कॉर्नफ्लोर
  • चीनी
  • नारियल का बुरादा

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में आधा लीटर दूध लेकर उसे गरम करें और उबाल आने दें.
  2. दूध जब उबलने लगे, तब इसमें कॉर्नफ्लोर और चीनी मिला दें.
  3. अब आंच को संभालते हुए इसे लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें और मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होता जाए.
  4. जैसे ही यह एक गाढ़े और चिकने घोल का रूप ले ले, गैस बंद कर दें.
  5. इस गरम मिश्रण को तुरंत किसी कांच के डिब्बे या साफ कंटेनर में पलट दें और इसे जमने के लिए रख दें.
  6. जब यह अच्छी तरह सेट होकर जम जाए, तो इसे बर्तन से बाहर निकाल लें.
  7. अब एक साफ सतह या प्लेट पर नारियल का बुरादा फैलाएं और जमे हुए हिस्से को उसके ऊपर रख दें.
  8. आखिर में इसे मनचाहे चौकोर टुकड़ों में काट लें और आराम से इसका स्वाद लें.

कब खाएं?

मौसम में बदलाव आते ही अक्सर शरीर का मूड थोड़ा सुस्त पड़ जाता है, कई बार गले में हल्की खुजली या चुभन सी महसूस होती है, जिससे पूड़ी, पराठे या तली भुनी चीजें खाने का बिल्कुल दिल नहीं करता. उस समय दिमाग कुछ ऐसा ढूंढता है जो न तो पेट पर भारी पड़े और न ही गले को परेशान करे. बस थोड़ा सा मीठा हो जाए तो दिन की थकान भी उतर जाए. ये खाने में बिल्कुल नरम है. वहीं, इसकी बनावट पुडिंग या जेली जैसी मुलायम होती है, जो मुंह में जाते ही घुलने लगती है. जब चबाने की मेहनत न करनी हो और कुछ ताजगी भरा खाने का मन करे, तो इसे आराम से बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: ढाबा स्टाइल पालक पनीर कैसे बनाएं? घर पर एकदम ढाबे जैसी पालक पनीर बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com