- बिपाशा बसु बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक है.
- इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है.
- उन्होंने अपनी इम्यूनिटी बूस्टर रेसिपी को शेयर किया.
Immunity Booster Drink: बिपाशा बसु बॉलीवुड की उन सेलेब्स की लिस्ट मे हैं जो खुद को बेहद फिट रखती हैं. हालांकि इस समय वो अपने बेटी देवी के साथ समय बिता रही हैं और फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो अपने फैंस से हमेशा कनेक्ट रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपने फैंस के साथ हमेशा अपनी चीजें शेयर करती हैं. बिपाशा और करण दोनों ही अपने इंस्टाग्राम पर चीजें शेयर करते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं, इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस और अपनी हेल्दी डाइट के बारे में भी बताते हैं और लोगों को मोटिवेट करते हैं. हाल ही में, बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर अपने डाइट की एक झलक शेयर की, उन्होंने हल्दी से बनने वाले इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर की रेसिपी पोस्ट की थी जिसे वह पसंद करती हैं. आइए डालते हैं उनकी पोस्ट पर एक नजर:
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिपाशा बसु की इम्युनिटी बढ़ाने वाली पाउडर रेसिपी मुख्य रूप से दो मसालों - हल्दी पाउडर और सौंफ के बीजों से बनी है. इसके अलावा इस रेसिपी में कई और भी भारतीय मसाले भी शामिल हैं जैसे जीरा, धनिया के बीज, सोंठ पाउडर, साबुत काली मिर्च, दालचीनी पाउडर और इलायची पाउडर.
बिपाशा बसु के अनुसार, इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए हल्दी का सेवन करना सबसे आसान है और इससे ड्रिंक बनाना बेहद सरल है. इसकी अच्छी बात यह है कि इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है और बिना किसी परेशानी के अपने डेली मील में शामिल किया जा सकता है. बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर रेसिपी को शेयर करते हुए लिखा, "इस पाउडर का 1 चम्मच गर्म पानी के साथ लें... या हर दिन अपनी दाल में मिलाएं. यह आसान है." बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसकी एक तस्वीर भी शेयर की. आइए देखते हैं-

इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्वों की बात करें तो हल्दी एक प्रसिद्ध सामग्री है जिसमें सूजन-रोधी गुण भी पाए जाते हैं. हल्दी में मौजूद यौगिक करक्यूमिन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट है और मजबूत प्रतिरक्षा को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है. इसी तरह सौंफ के बीज भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के लिए जाने जाते हैं. उनमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को अंदर से मजबूत बनाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं