विज्ञापन

'मैं हूं ना…' : इंडिगो CEO के इस्तीफे के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया का कर्मचारियों को संदेश

भाटिया ने संदेश के अंत में ‘राहुल यानी मैं हूं ना’ लिखकर हस्ताक्षर किए.'मैं हूं ना' शाहरुख खान अभिनीत एक बॉलीवुड फिल्म है जो 2004 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बेहद सफल रही थी.

'मैं हूं ना…' : इंडिगो CEO के इस्तीफे के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया का कर्मचारियों को संदेश
  • इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने तीन साल से अधिक सेवा के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया है.
  • एयरलाइन के सह-संस्थापक राहुल भाटिया ने कर्मचारियों को कामकाज संभालने की जिम्मेदारी ली है.
  • भाटिया ने कहा कि पिछले दिसंबर में हुई घटना नहीं होनी चाहिए थी और यात्रियों को नुकसान हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद एयरलाइन के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने मंगलवार को कर्मचारियों से कहा कि वह एयरलाइन के कामकाज को बड़ी जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल दिसंबर में जो हुआ, वह कभी नहीं होना चाहिए था.

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया. वह तीन साल से अधिक समय से इस पद पर थे. कर्मचारियों को भेजे संदेश में भाटिया ने कहा, ‘‘मैं इंडिगो के कामकाज को संभालने की अपनी विस्तारित भूमिका में गहरी जिम्मेदारी के साथ कदम रख रहा हूं. यह जिम्मेदारी केवल कंपनी के ग्राहकों और शेयरधारकों के प्रति ही नहीं, बल्कि हर उस कर्मचारी के प्रति भी है जो इस एयरलाइन को आगे बढ़ाता है. मैं हमेशा की तरह हमारी कार्य संस्कृति को मजबूत करने, परिचालन उत्कृष्टता को और बेहतर बनाने तथा ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा और बेहतर मूल्य देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.''

भाटिया ने संदेश के अंत में ‘राहुल यानी मैं हूं ना' लिखकर हस्ताक्षर किए.'मैं हूं ना' शाहरुख खान अभिनीत एक बॉलीवुड फिल्म है जो 2004 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बेहद सफल रही थी. भाटिया ने कहा, ''पिछले साल दिसंबर में जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. हमारे यात्री इसके हकदार नहीं थे और आप सभी कर्मचारी भी नहीं, जिन्हें बिना किसी गलती के इसका सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा.''

उन्होंने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि कई सहयोगियों ने कठिन परिस्थितियों में भी दिन-रात मेहनत कर एयरलाइन के परिचालन को फिर से पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि वही लोग इंडिगो की असली ताकत हैं.

ये भी पढ़ें :  रमजान के महीने में कीमत बढ़ा दी, खुदा का खौफ करें, पेट्रोल पर क्या कह रही पाकिस्तान की पब्लिक ;Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com