विज्ञापन

घर पर मेहंदी कैसे बनाएं, मिलाएं ये 2 चीजें, आधे घंटे में होगी डार्क!

Ghar Par Mehndi Kaise Banaye: बाहर से मेहंदी लगवाकर स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब करें तो क्या करें? इसका जवाब इस स्टोरी में है.

घर पर मेहंदी कैसे बनाएं, मिलाएं ये 2 चीजें, आधे घंटे में होगी डार्क!
How to Make Henna at Home

Ghar Par Mehndi Kaise Banaye: मेहंदी का नाम सुनते ही कई लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और आएगी क्यों भी नहीं, बिना मेहंदी के बिना मानों पूरा लुक बिल्कुल अधूरा सा लगता है, लेकिन अब चीजें पहले जैसी कहां रही हैं, कई बार मेहंदी का रंग नहीं आता, तो कुछ लोगों को बाहर से मेहंदी लगवाकर स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब करें तो क्या करें? इसका जवाब इस स्टोरी में है. हम आपको आज इस आर्टिकल में घर पर मेहंदी कैसे बनाएं इसके बारे में बताने हैं. यहां जानें नेुचरल तरीके से मेहंदी बनाने का सही तरीका क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर हाथों के लिए मेहंदी कैसे तैयार करें?

सामग्री:

  • लोहे की कढ़ाई
  • चीनी 
  • चाय पत्ती 
  • बर्फ के टुकड़े

मेहंदी बनाने की विधि?

घर पर मेहंदी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लेनी होगी, फिर उसमें 2 बड़े चम्मच चीनी और 2 बड़े चम्मच चाय पत्ती मिला लेना है. इन दोनों चीजों को कढ़ाई में अच्छी तरह मिक्स करके बीच में एक कटोरी रख दें और ऊपर से कढ़ाई को अच्छी तरह से ढक दें. प्लेट कहीं से भी न हिले और न ही उठे इसके लिए ढक्कन पर कुछ बर्फ के टुकड़े रख दें. गैस को कम आंच पर रखकर कम से कम आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें. मेहंदी तैयार हुई या नहीं इसे देखने के लिए सबसे पहले प्लेट हटकर सर पानी साफ कर लें और फिर चेक करें कि चीनी और चाय पत्ती का अर्क जमा है या नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

मेहंदी को गाढ़ा बनाने के लिए क्या करें?

अर्क थोड़ा गाढ़ा होता है इसलिए इसे सीधा हाथ में लगाया नहीं जा सकता है. ऐसे में इसे गाढ़ा करने के लिए एक कटोरी में उसे डालें फिर उसमें सिंदूर मिल दें. इस तरीके से न सिर्फ मेहंदी गाढ़ी होगी, बल्कि उसकी कंसिस्टेंसी भी अच्छी होगी. अगर आप घर पर इस तरीके से महंदी तैयार करते हैं, तो रंग ज्यादा गहरा आएगा और केमिकल के कारण होने वाली स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. 

इसे भी पढ़ें: अगर मकड़ी इंसान को काट ले तो क्या होगा?

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homemade Mehendi, Natural Mehendi At Home, Mehendi Without Chemicals, Tea Leaves Mehendi, Sugar Mehendi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com