विज्ञापन

रमजान के महीने में कीमत बढ़ा दी, खुदा का खौफ करें, पेट्रोल पर क्या कह रही पाकिस्तान की पब्लिक ;Video

पाकिस्तान में आधे से ज्यादा सरकारी गाड़ियां दो महीने तक बंद रहेंगी. रमजान में नेता, मंत्रियों के इफ्तार पार्टी पर भी बैन लगा दिया गया है. सरकार के मंत्री और सलाहकारों को अगले 2 महीनों तक सैलरी नहीं मिलेगी.

AI की तस्वीर
  • मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में आ गई है.
  • पाकिस्तान में ईंधन का भंडार मात्र 3 दिनों के लिए बचा है, प्रशासनिक स्तर पर आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है.
  • देश में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद किए गए हैं, सरकारी दफ्तर सप्ताह में चार दिन खुलेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में गहराते संघर्ष की सबसे दर्दनाक मार पाकिस्तान पर पड़ती दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने पाकिस्तान की पहले से बदहाल अर्थव्यवस्था को 'इमरजेंसी' के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में ईंधन का भंडार चिंताजनक स्तर तक गिर गया है और अब पाकिस्तान के पास महज 3 दिनों का तेल शेष बचा है.

इस जंग ने इस्लामाबाद की रातों की नींद उड़ा दी है. विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और तेल आपूर्ति श्रृंखला टूटने के डर से देश के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है. यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो पाकिस्तान का परिवहन, बिजली उत्पादन और औद्योगिक पहिया पूरी तरह थम सकता है. यही कारण है कि इस क्षेत्रीय युद्ध ने पाकिस्तान के हाथ-पांव फुला दिए हैं, क्योंकि उसके पास इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए कोई 'प्लान-बी' नजर नहीं आ रहा है.

जानकारी के अनुसार पूरे पाकिस्तान में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे, फैक्ट्रियां भी कम चलेंगी. 50% सरकारी कर्मचारियों को घर से ही काम करने का निर्देश दिया गया है. बहुत ज़रूरत होने पर ही गाड़ी और बिजली का इस्तेमाल करने को कहा गया है.

पाकिस्तानी सांसदों की सैलरी 25 % कटकर मिलेगी

पाकिस्तान में आधे से ज्यादा सरकारी गाड़ियां दो महीने तक बंद रहेंगी. रमजान में नेता, मंत्रियों के इफ्तार पार्टी पर भी बैन लगा दिया गया है. सरकार के मंत्री और सलाहकारों को अगले 2 महीनों तक सैलरी नहीं मिलेगी और पाकिस्तानी सांसदों की सैलरी 25 % कटकर मिलेगी. पाक मंत्री-सांसदों के सभी विदेश दौरे रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचने को कहा है.

पेट्रोल और डीजल के दाम 55 रु. तक बढ़ा दिए गए

दरअसल, पाकिस्तान अपनी जरूरत का पूरा तेल खाड़ी देशों से लेता है. अमेरिका-इजरायल से ईरान की जंग हुई तो तेल सप्लाई रुक गई है और शहबाज सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 55 रु. तक बढ़ा दिए. इससे पूरे पाकिस्तान में शहबाज़-मुनीर के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे. दबाव बढ़ा तो शहबाज ने टीवी पर आकर मुल्क के नाम संदेश जारी किया और कहा-दुनिया में नया संकट आया है, इसलिए कड़े कदम उठाने पड़ रहे. कहा जा रहा है कि इसीलिए पिछले दिनों मुनीर सऊदी अरब पहुंच गए थे, ताकि किसी तरह बातचीत हो और जंग रुके तो पाक को तेल मिलने लगे.

ये भी पढ़ें :  पिछले साल की एक गलती अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में आज बहुत भारी पड़ रही है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com