विज्ञापन

Entertainment Top 5: रणदीप हुड्डा बन गए पापा, रश्मिका की मेंहदी की तस्वीरें, उर्वशी रौतेला की 'घर वापसी' पढ़ें आज की टॉप-5 खबरें

Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 10 मार्च की तारीख भी काफी खास रही. अलग अलग तरह की कई खबरों ने सुर्खियों बटोरीं इनमें खास रहा भूत बंगला के टीजर का रिव्यू, रश्मिका मंदाना की मेहंदी की तस्वीरें पढ़ें आज की टॉप-5 तस्वीरें.

Entertainment Top 5: रणदीप हुड्डा बन गए पापा, रश्मिका की मेंहदी की तस्वीरें, उर्वशी रौतेला की 'घर वापसी' पढ़ें आज की टॉप-5 खबरें
Entertainment Top 5: पढ़ें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 10 मार्च की टॉप-5 खबरें
Social Media
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज यानी कि 10 मार्च का दिन बेहद ही खास रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ नए खुलासे हुए तो वहीं एक नई फिल्म के टीजर का रिव्यू सामने आ गया है. आज सुर्खियों में रहा अक्षय खन्ना की भूत बंगला का टीजर. ये रिलीज तो 12 मार्च को हो रहा है लेकिन इससे पहले जानिए कैसा है ये और क्या है इसे देखने वालों का रिएक्शन. इस टीजर के अलावा मधुबाला की बायोपिक से जुड़ी खबर, विजय-रश्मिका की मेहंदी की तस्वीरें, उर्वशी रौतेला की घर वापसी भी सुर्खियों में रही. पढ़िए आज की टॉप-5 खबरें जिन्होंने आज खूब चर्चा बटोरी और सिनेमा लवर्स के बीच एक्साइटमेंट की वजह बनीं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेंहदी की तस्वीरें आउट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मेहंदी की रस्म 25 फरवरी को हुई. इस मौके पर कपल ने करण तोरानी के ब्रांड ‘तोरणी' के डिजाइन किए कपड़े चुने. विजय ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "25.02.26 प्रधानम और मेहंदी वाली शाम. बहुत मजेदार, पूरी तरह जी हुई शाम, काश इसमें 100 घंटे और होते." रश्मिका और विजय की मेहंदी के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. अगर आपने अभी तक नहीं देखी हैं तो इस लिंक पर क्लिक पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें. 

अनीत पड्डा नहीं बन रहीं मधुबाला

सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वह मधुबाला की बायोपिक में नजर आने वाली हैं. फैन्स को उनके फर्स्टलुक का इंतजार था. हालांकि अब साफ हो चुका है कि वह इस फिल्म से जुड़ी नहीं हैं. फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने सैयारा एक्ट्रेस को लेकर पूरा मामला साफ कर दिया है. लिंक पर क्लिक कर पढ़ें कि पूरा मामला क्या है और अब इस बारे में ताजा अपडेट क्या है.

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम बने मम्मी-पापा

फिल्म इंडस्ट्री से एक अच्छी खबर भी आज सुनने को मिली. रणदीप हुड्डा और उनकी लिन लैशराम ने आज यानी 10 मार्च को बेबी गर्ल का वेलकम किया. रणदीप ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी नन्हीं सी पोती को गोद में लिए नजर आए और सभी के साथ ये गुड न्यूज शेयर की. लिंक पर क्लिक कर देखें रणदीप की लिटिल प्रिंसेस की पहली तस्वीर.

उर्वशी रौतेला ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कुवैत छोड़ भागीं

इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल बना हुआ है. इस बीच काम की वजह से कुवैत में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अब भारत लौट आई हैं. इंडिया वापस आने वाली अपनी फ्लाइट में चढ़ते समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपनी स्थिति बताई और माना कि वह बहुत बेचैन और डरा हुआ महसूस कर रही हैं. पढ़ें क्या था उर्वशी रौतेला का एक्सपीरियंस और कैसे बीते वो दिन.

Bhooth Bangla Teaser कैसा है

भूत बंगला का टीजर 12 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है और अक्षय कुमार का कमाल-धमाल अंदाज देखने को मिल चुका है. अक्षय कुमार ने दिखा दिया है कि इस जॉनर के वो महारथी है और उनका कोई सानी नहीं. लेकिन अब इंतजार है तो फिल्म की एक झलक पाने की. इस झलक से पहले ान लीजिए कैसा है फिल्म का टीजर.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Instagram, Randeep Hooda, Randeep Hooda Daughter, Bhooth Bangla Teaser, Urvashi Rautela, Aneet Padda, Madhubala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com