विज्ञापन

Bakrid 2026 Special Recipes: बकरीद के डिनर को बनाएं खास, मेन्यू में शामिल करें ये स्वादिष्ट नॉनवेज डिशेज

Bakrid 2026 Recipes: बकरीद का त्योहार स्वाद और खुशियों से भरा होता है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की नॉनवेज डिशेज बनाई जाती हैं जो पूरे परिवार को एक साथ जोड़तीं हैं. अगर आप भी इस बार बकरीद के डिनर को खास बनाना चाहते हैं, तो मटन बिरयानी से लेकर कबाब तक ये स्वादिष्ट रेसिपीज को आप अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.

Bakrid 2026 Special Recipes: बकरीद के डिनर को बनाएं खास, मेन्यू में शामिल करें ये स्वादिष्ट नॉनवेज डिशेज
Bakrid 2026 Recipes
AI

Bakrid 2026 Special Dishes: बकरीद यानि ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति सच्ची आस्था और कुर्बानी की याद में मनाई जाती है. यह त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है. बकरीद इस्लाम धर्म में दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, सबसे बड़ा (पहला मीठी ईद). इस दिन घरों में सुबह से ही पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है और रसोई से उठती खुशबू पूरे माहौल को त्योहार जैसा बना देती है. कई लोग इस मौके पर परिवार और दोस्तों के लिए खास डिनर पार्टी भी रखते हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि बकरीद के मेन्यू में क्या बनाया जाए, तो कुछ ट्रेडिशनल नॉनवेज डिशेज (Traditional Non-Veg Dishes) आपके त्योहार का स्वाद बढ़ा सकती हैं. खास बात यह है कि ये रेसिपीज सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि मेहमाननवाजी में भी चार चांद लगा देती हैं.

मटन बिरयानी (Mutton Biryani)

बकरीद और मटन बिरयानी का रिश्ता काफी पुराना माना जाता है. लंबे दानों वाले चावल, मसालों में पका नरम मटन और केसर की खुशबू इस डिश को बेहद खास बना देती है. इसे दम पर पकाया जाता है जिससे हर दाना स्वाद से भर जाता है. रायता और सलाद के साथ इसे डिनर में परोसा जा सकता है.

भुना गोश्त (Bhuna Ghost)

अगर आपको मसालेदार और देसी फ्लेवर पसंद है तो भुना गोश्त बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें मटन को धीमी आंच पर मसालों के साथ तब तक पकाया जाता है जब तक मसाला अच्छी तरह मटन में मिल न जाए. इसे तंदूरी रोटी या पराठे के साथ खाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी देखें- फराह खान के व्लॉग वाला Healthy Mushroom Soup हुआ वायरल, जानिए घर पर कैसे बनाएं ये क्रीमी रेसिपी?

चिकन बिरयानी (Chicken Biryani)

कई घरों में बकरीद पर चिकन बिरयानी भी खास तौर पर बनाई जाती है. इसमें चिकन को दही और मसालों में मेरिनेट करने के बाद चावल के साथ दम पर पकाया जाता है. ऊपर से पुदीना और फ्राइड प्याज डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

मटन कबाब (Mutton Kebab)

डिनर से पहले स्टार्टर के तौर पर मटन कबाब सर्व किए जा सकते हैं. बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से जूसी कबाब बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. इसे हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें.

मटन रोल  (Mutton Roll)

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मटन रोल भी बना सकते हैं. पराठे में मटन कीमा, प्याज और चटनी भरकर तैयार किया गया यह रोल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है.

सिंधी मटन फ्राई (Sindhi Mutton Fry)

यह एक मसालेदार ड्राई डिश है जिसे खास मसालों के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद पराठे और रूमाली रोटी के साथ और भी अच्छा लगता है.

बकरीद के मौके पर ये डिशेज आपके डिनर को यादगार बना सकती हैं. परिवार के साथ बैठकर इन स्वादिष्ट पकवानों का मजा त्योहार की खुशी को और बढ़ा देता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com