Rice Noodle Salad With Chicken Recipe: हर दिन हेल्दी और टेस्टी खाना बनाना आसान नहीं होता. कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि डिनर में ऐसा क्या खाया जाए जो पेट भी भरे और शरीर को जरूरी पोषण भी मिले. खासतौर पर आज की बिजी लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग जल्दी बनने वाले खाने की तरफ भागते हैं, लेकिन उनमें न्यूट्रिशन (Nutrition) की कमी रह जाती है. ऐसे में एक मशहूर हार्ट सर्जन द्वारा शेयर की गई डिनर रेसिपी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा बैलेंस मानी जा रही है.
25 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले हार्ट सर्जन (Heart Surgeon) डॉ. जेरेमी लंदन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह डिनर में क्या खाना पसंद करते हैं. उन्होंने एक आसान Rice Noodle Salad With Chicken Recipe शेयर की, जिसमें प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fibre), हेल्दी कार्ब्स (Healthy Carbs) और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) मौजूद हैं.
क्या खास है इस सलाद में?
डॉ. जेरेमी के मुताबिक यह सिर्फ सलाद नहीं बल्कि एक कम्प्लीट मील (Complete Meal) की तरह काम करता है. इसमें चिकन से प्रोटीन मिलता है, जबकि लेट्यूस, खीरा और बेल पेपर जैसी सब्जियां शरीर को फाइबर और विटामिन देती हैं. राइस नूडल्स शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं.
इस डिश की एक और खास बात इसकी क्रीमी ड्रेसिंग है. इसमें बादाम बटर (Almond Butter) का इस्तेमाल किया गया है, जो स्वाद के साथ हेल्दी फैट्स भी देता है.
बनाने के लिए क्या चाहिए- (Ingredients)
- सलाद के लिए
- राइस नूडल्स
- चिकन
- लेट्यूस
- खीरा
- येलो बेल पेपर
- मेरिनेशन के लिए
- शहद
- Coconut aminos
- अदरक
- गार्लिक पाउडर
- नमक
ड्रेसिंग के लिए,
- बादाम मक्खन (Almond butter)
- सेब का सिरका (Apple cider vinegar)
- शहद
- लहसुन
- अदरक
वीडियो देखें-
ऐसे तैयार करें यह हेल्दी डिश-
- सबसे पहले चिकन को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें मेरिनेशन की सारी चीजें मिलाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद पैन में हल्का तेल डालकर चिकन पकाएं.
- अब राइस नूडल्स को उबालकर ठंडा कर लें. दूसरी तरफ बादाम मखन, सिरका, लहसुन अदरक और शहद को ब्लेंड करके स्मूद ड्रेसिंग तैयार करें.
- एक बड़ी प्लेट में लेट्यूस बिछाएं. ऊपर से नूडल्स, चिकन, खीरा और बेल पेपर डालें. आखिर में तैयार ड्रेसिंग डालकर सर्व करें.
क्यों फायदेमंद मानी जा रही है यह रेसिपी?
यह डिश उन लोगों के लिए अच्छी मानी जा सकती है जो हेल्दी तरीके से पेट भरने वाला खाना चाहते हैं. इसमें फाइबर ज्यादा होने की वजह से पेट लंबे समय तक भरा महसूस हो सकता है. वहीं प्रोटीन मसल्स (Muscles) को सपोर्ट देने में मदद करता है. रंग-बिरंगी सब्जियां शरीर को अलग-अलग तरह के पोषक तत्व भी देती हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं