विज्ञापन

फराह खान के व्लॉग वाला Healthy Mushroom Soup हुआ वायरल, जानिए घर पर कैसे बनाएं ये क्रीमी रेसिपी?

Farah Khan Vlog Mushroom Soup: फराह खान के व्लॉग में मिथुन और मुच्छल ने बनाया मलाईदार मशरूम सूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है. मक्खन, लहसुन और मशरूम से बना यह सूप हल्का, स्वादिष्ट और घर पर आसानी से तैयार हो जाता है.दूध, काली मिर्च और हर्ब्स डालने से इसका स्वाद और भी क्रीमी बन जाता है.

फराह खान के व्लॉग वाला Healthy Mushroom Soup हुआ वायरल, जानिए घर पर कैसे बनाएं ये क्रीमी रेसिपी?
Farah Khan Vlog Mushroom Soup
AI

Farah Khan Vlog Mushroom Soup: आजकल लोगों को सेलिब्रिटी व्लॉग्स में सिर्फ मस्ती और बातचीत ही नहीं, बल्कि खाने की नई रेसिपी भी खूब पसंद आ रही हैं. हाल ही में फराह खान के एक व्लॉग में गायक मिथुन और पलक मुच्छल के साथ बना मशरूम सूप सोशल मीडिया पर फेमस हो गया है. इस सूप की खास बात यह रही कि यह दिखने में बेहद मलाईदार था, लेकिन इसे बहुत ज्यादा भारी चीजों के बिना तैयार किया गया. साधारण सामग्री से बना यह सूप लोगों को इतना पसंद आया कि कई लोग इसकी रेसिपी जानना चाहते हैं. अगर आप भी घर पर कुछ हल्का, स्वादिष्ट और आराम देने वाला बनाना चाहते हैं, तो यह मशरूम सूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

मशरूम सूप स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. मशरूम में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि हेल्दी खाना पसंद करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. फराह खान के व्लॉग में भी यह सूप काफी घर जैसा और आसान लगा, जिसे देखकर लोगों का इसे ट्राई करने का मन करने लगा.

मशरूम सूप बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients To Make Mushroom Soup)

  • 200 ग्राम मशरूम
  • 4 से 5 लहसुन की कलियां
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 कप दूध
  • जरूरत अनुसार पानी
  • आधा चम्मच नमक
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • मिक्स हर्ब्स
  • ऑरिगैनो
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़े: Paan Nariyal Laddu Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे ये पान वाले लड्डू, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

मशरूम सूप बनाने की विधि- (How To Make Mushroom Soup)

  1. सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें. मक्खन पिघलने के बाद इसमें बारीक कटा लहसुन डालें और हल्का भून लें. इसके बाद कटे हुए मशरूम डाल दें. कुछ ही देर में मशरूम अपना पानी छोड़ने लगेंगे. इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मशरूम नरम न हो जाएं.
  2. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें ताकि मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए.
  3. अब इस पेस्ट को दोबारा पैन या सूप वाले बर्तन में डालें. इसमें एक कप दूध मिलाएं, जिससे सूप का स्वाद और बनावट मलाईदार हो जाएगी. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी और थोड़ा दूध और मिला सकते हैं. इसे अच्छे से चलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं.
  4. अब इसमें नमक और काली मिर्च डालें. आखिर में ऊपर से मिक्स हर्ब्स और ऑरिगैनो छिड़क दें. कुछ मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें.

गर्मागर्म तैयार यह मशरूम सूप शाम की हल्की भूख के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com