विज्ञापन

Bakrid Holiday: बकरीद का सरकारी अवकाश आज या कल? यूपी से दिल्ली तक, जानें कब बंद रहेंगे ऑफिस, बैंक और स्कूल

Bakrid 2026 Holiday: बकरीद की छुट्टी देश के ज्यादातर राज्यों में 28 मई 2026 को शिफ्ट कर दी गई है. उम्मीद वाले दिन चांद नहीं दिखने की वजह से इस्लामी महीना एक दिन आगे बढ़ गया, जिससे ज्यादातर राज्यों में बकरीद गुरुवार को मनाई जा रही है.

Bakrid Holiday: बकरीद का सरकारी अवकाश आज या कल? यूपी से दिल्ली तक, जानें कब बंद रहेंगे ऑफिस, बैंक और स्कूल
Bakrid 2026 Holiday: भारत में बकरीद की छुट्टी की सही तारीख देखें.(AI इमेज)
  • भारत में बकरीद की सरकारी छुट्टी कई राज्यों में 27 मई से बदलकर 28 मई 2026 को कर दी गई है
  • दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के सरकारी कार्यालय और स्कूल 28 मई को बकरीद पर बंद रहेंगे
  • लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bakrid Holiday 2026: भारत में बकरीद की छुट्टी कब है, 27 या 28 मई? ये कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है. ईद-उल-अजहा की सरकारी छुट्टी पहले 27 मई को  घोषित की गई थी. लेकिन अब कई राज्यों में ये तारीख बदलकर 28 मई हो गई है. दिल्ली और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, समेत कई अन्य राज्यों में बकरीद 28 मई 2026 को मनाई जाएगी. कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक दफ्तरों में बकरीद की छुट्टी 28 मई को है.

दिल्ली में बकरीद की छुट्टी 27 या 28 को?

कार्मिक मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "दिल्ली के केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर  28 मई, 2026 को बंद रहेंगे." वहीं प्राइवेट दफ्तरों में भी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है.सुप्रीम कोर्ट में भी बकरीद की छुट्टी 28 मई को ही है. बता दें कि बकरीद यानी ईद-अल-अजहा को इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. तेलंगाना समेत कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी की तारीख 27 मई से बदलकर 28 मई हो गई है. 

उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी कब?

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी है. इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जिसमें लिखा है कि 27 मई वाली ईद-अल-अजहा का अवकाश बदलकर 28 मई 2026 को कर दिया गया है. इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों की बकरीद की छुट्टी गुरुवार को होगी. इस दौरान सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान बंद रहेंगे.

बकरीद 2026

बकरीद 2026

लखनऊ में कब होगी बकरीद की नमाज?

 मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के मुताबिक, लखनऊ के ऐशबाग के ईदगाह में बकरीद की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी तय जगहों पर ही करें. शिया धर्मगुरु मौलान कल्वे जवाद ने भी ईद 28 मई को मनाए जाने की बात कही है. 

28 मई को बकरीद पर कहां बंद रहेंगे बैंक?

RBI के छुट्टियों वाले कैलेंडर के मुताबिक, कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी 27 मई को घोषित की गई है. लेकिन कुछ जगहों पर बैंकों की छुट्टी बदली हुई तारीख के हिसाब से 28 मई को तय की गई है. गुरुवार को बकरीद के मौके पर जयपुर, मुंबई, नागपुर, पणजी, जम्मू, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आइजोल, श्रीनगर और विजयवाड़ा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी और दिल्ली में बकरीद पर बैंकों की छुट्टी कब है?

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, 27 मई को नई दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, कोलकाता, रांची, अहमदाबाद, रायपुर, अगरतला, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, गुवाहाटी, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा,   शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम के बैंकों की बकरीद की छुट्टी रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

बकरीद की तारीख में कंफ्यूजन क्यों?

इस्लाम धर्म में हर त्योहार की तरह ईद-उल-अजहा भी चांद दिखाई देने पर निर्भर होता है. ईद-उल-अजह जिलहिज्जा या जुल हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. भारत में जिलहिज्जा का चांद18 मई को दिखा था, जिसके बाद 19 मई से जिलहिज्जा की शुरुआत हुई. ऐसे में जिलहिज्जा की 10वीं तारीख जुमेराज 28 मई को पड़ रही है. उम्मीद वाले दिन चांद नहीं दिखने की वजह से इस्लामी महीना एक दिन आगे बढ़ गया, जिससे ज्यादातर राज्यों में बकरीद 28 मई को मनाई जा रही है. हालांकि जम्मू और कश्मीर समेत कई जगह बकरीद 27 मई को मनाई जा रही है. 

27 मई को कहां मनाई जा रही बकरीद?

जम्मू-कश्मीर में बकरीद 27 मई को ही मनाई जा रही है. चांद दिखने की पुष्टि के बाद यहां की स्थानीय धार्मिक समितियों ने पहले वाली तारीख बरकरार रखी है. वहीं सऊदी अरब में आमतौर पर ज्यादातर इस्लामिक त्योहार भारत से एक दिन पहले सेलिब्रेट किए जाते हैं. वहां भी जिलहिज्जा की शुरुआत 18 मई को हुई थी. ऐसे में सऊदी में बकरीद 27 मई को मनाए जाने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें-Bakrid 2026: बकरीद 2026 कब है? जानिए भारत और सऊदी में कब मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com