कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षा 28 मई को होने वाली थी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा स्थगित करने की जानकारी देते हुए कहा, ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव के कारण, 28 मई 2026 को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा की दोनों पालियों को स्थगित कर दिया गया है. नए शेड्यूल को जल्द जारी कर दिया जाएगा. जो उम्मीदवार CUET UG 2026 परीक्षा देने चाहते हैं वो संशोधित शेड्यूल का इंतज़ार करें. बता दें कि 11 मई से 31 मई 2026 तक ये परीक्षा चलने वाली है. 28 मई को छोड़कर बाकी दिनों की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल से होंगी.
छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नई जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और सीयूईटी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क नंबर पर फोन भी कर सकते हैं. छात्र 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल भी कर सकते हैं.
📢 Important update for CUET (UG) 2026 candidates.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 24, 2026
The examinations scheduled for 28 May 2026 (both shifts) stand postponed — in view of the change in the date of the Id-ul-Zuha (Bakrid) holiday as per Government of India notification.
🗓️ Revised exam dates for affected… pic.twitter.com/I9KhTFwMhE
पहले केंद्र सरकार के कैलेंडर में बकरीद की छुट्टी 27 मई को निर्धारित गई थी. लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. 27 मई की जगह बकरीद अब 28 मई को मनाई जा रही है. बकरीद की तारीख बदलने का कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.
क्या है CUET UG एग्जाम
CUET UG (अंडरग्रेजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) एक राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है. सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी, JNU, BHU, और जामिया मिलिया इस्लामिया) में दाखिला इसी परीक्षा के आधार पर मिलता है. यहां तक की कई स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी इन स्कोर का इस्तेमाल दाखिला देने के लिए करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं