विज्ञापन

​घने और लंबे बालों का सीक्रेट? ये 4 सीड्स बदल देंगे आपके बालों की रंगत, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

महंगे हेयर प्रोडक्ट्स छोड़िए, रोज खाएं ये 4 बीज, बालों की चमक और मजबूती बढ़ाने में मिल सकती है मदद.

​घने और लंबे बालों का सीक्रेट? ये 4 सीड्स बदल देंगे आपके बालों की रंगत, बस ऐसे करें डाइट में शामिल
बाल झड़ना कैसे करें कम.

बालों की समस्या से आज के समय में हर दूसरा इंसान परेशान है. बालों के झड़ने, टूटने और पतले होने के पीछे कई वह हो सकती हैं जैसे खराब खान-पान, बढ़ता प्रदूषण और स्ट्रेस. बालों को हेल्दी रखने के लिए हम सभी महंगे-महंगे शैम्पू, तेल और हेयर सीरम आज़माते हैं, लेकिन कोई खास असर नहीं दिखता. असल बात तो यह है कि बालों को सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से पोषण की ज़रूरत होती है. ​अगर आप भी टूटते बालों से परेशान हैं, तो किचन में मौजूद इन खास सीड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं. क्योंकि इनमें प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इनका सेवन. 

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं- 

​1. कद्दू के बीज- (Pumpkin Seeds)

​कद्दू के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है. जिंक बालों को झड़ने से रोकता है और नए बाल उगाने में मदद करता है. इसमें मौजूद तत्व डैंड्रफ की समस्या को भी कम कर सकते हैं.

​कैसे करें डाइट में शामिल- आप कद्दू के बीजों को हल्का भून लें और शाम के नाश्ते में खाएं. इन्हें अपनी स्मूदी या सलाद के ऊपर छिड़ककर भी खा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

​2. अलसी के बीज- (Flaxseeds)

​अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स हैं. यह आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ तेज़ होती है. यह बालों का रूखापन खत्म करके उन्हें कुदरती चमक देते हैं.

​कैसे करें डाइट में शामिल- अलसी के बीजों को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर पीस लें. इस पाउडर को आप रोज़ सुबह गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं या दही और दाल में मिलाकर खा सकते हैं.

​3. तिल- (Sesame Seeds)

​सफेद या काले तिल, दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इनमें कैल्शियम, आयरन और फैटी एसिड्स भरपूर होते हैं. आयरन की कमी से अक्सर बाल पतले होने लगते हैं, और तिल शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.

कैसे करें ​डाइट में शामिल- आप तिल के लड्डू, चिक्की या इसे अपने रोज़ के खाने में हल्का छिड़ककर खा सकते हैं. सुबह खाली पेट 1 चम्मच भुना तिल चबाकर खाना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.

​4. चिया सीड्स- (Chia Seeds)

​चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 की भारी मात्रा पाया जाता है. बालों के बनने में प्रोटीन सबसे अहम भूमिका निभाता है. अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा टूट रहे हैं, तो चिया सीड्स आपकी डाइट के लिए बेस्ट हैं.

​कैसे करें डाइट में शामिल- 1 चम्मच चिया सीड्स को आधा गिलास पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. जब ये फूल जाएं, तो इसे पानी, शेक, लस्सी या नींबू पानी में मिलाकर पी लें.

नोटः डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें- आटा गूंथते समय गेहूं के Atte में मिलाएं ये 2 चीजें, रोटियां बनेंगी सुपर हेल्दी टेस्टी और सॉफ्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seeds For Hair, Seeds For Hair Fall Control, Seeds For Hair Growth, Seeds For Hair Thinning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com