बालों को काला करने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के तेल और हेयर पैक्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. क्योंकि बालों को अंदरुनी रूप से पोषण की जरूरत होती है. बाहरी रूप से महंगे-महंगे ट्रीटमेंट और हेयर पैक के इस्तेमाल से आपको सिर्फ कुछ ही दिनों तक कालपान मिल सकता है. लेकिन अगर आप सही डाइट लेते हैं, तो इससे आपके बालों की हेल्थ बेहतर हो सकती है. यहां हम आपको ऐसे डाइट के बारे में बताएंगे, जिससे बालों को पोषण मिलेगा. वहीं, इससे बालों को कालापन भी बढ़ सकता है.
इस विषय को लेकर यशोदा हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक्स डॉ. सिंधुरा मांडवा का कहन है कि किसी भी एक डाइट से आप सफेद हो चुके बालों को काला नहीं कर सकते हैं. बालों का रंग मुख्य रूप से मेलेनिन, बढ़ती उम्र और जेनेटिक कारणों पर निर्भर करता है. हालांकि, बैलेंस डाइट पोषण की कमी से होने वाले बालों की सफेदी को कम कर सकते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं. यहां जानते हैं ऐसे पोषण और उसके आहार के बारे में-
खाएं प्रोटीन से भरपूर आहार
डॉ. मांडवा कहती हैं कि अगर आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करें. उनका कहना है कि बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. ऐसे में शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना बेहद जरूरी है. इसके लिए अंडे, मछली, चिकन, दूध, दही, सोया, दालें, बीन्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है.
विटामिन B12 और फोलेट युक्त आहार भी है जरूरी
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो जड़ों को हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी है. इसके लिए विटामिन B12 और फोलेट बालों की अहम भूमिका होती है. इनकी कमी कई बार समय से पहले बाल सफेद होने की वजह बन सकती है. इसकी पूर्ति के लिए अपने आहार में अंडे, दूध, मछली, मीट, फोर्टिफाइड सीरियल्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालें जोड़ें.
आयरन भी है जरूरी
सफेद हो रहे बालों को काला करने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करें. आयरन की कमी का असर न सिर्फ आपके शरीर पर पड़ता है, बल्कि बालों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है. बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए पालक, दालें, मीट और लीन प्रोटीन जैसे आहार का सेवन करें.
कॉपर मेलेनिन के निर्माण में है मददगार
सफेद होते बालों के लिए कॉपर युक्त आहार का सेवन भी बहुत ही जरूरी होता है. इसके लिए अपने आहार में नट्स, बीज, मशरूम, समुद्री भोजन और दालों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
ये भी पढ़ें - घर पर भृंगराज का तेल कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी, जिससे घने और मोटे हो सकते हैं बाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं