विज्ञापन

झड़ते बालों का रामबाण इलाज! रोज खाएं ये 5 बीज और फिर देखें कमाल...

Best Seeds For Hair Growth: कुछ छोटे-छोटे बीज आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन बीजों में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं.

झड़ते बालों का रामबाण इलाज! रोज खाएं ये 5 बीज और फिर देखें कमाल...
Hair Growth Seeds To Eat

Best Seeds For Hair Growth: आज के समय में बाल झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है. पॉल्यूशन, बाहर का खाना और तनाव बालों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं. ऐसे में अक्सर लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये उपाय लंबे समय तक प्रभावी नहीं रह पाते. विज्ञान और आयुर्वेद का कहना है कि शरीर के अंदर का पोषण जितना बेहतर होगा, बाल भी उतने ही स्वस्थ और मजबूत होंगे. बालों की जड़ों तक सही पोषक तत्व पहुंचना बेहद जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कुछ छोटे-छोटे बीज आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन बीजों में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं.

अलसी के बीज: अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. अलसी के बीजों से बालों में मजबूती, नमी और चमक आती है और ये स्कैल्प को हेल्दी रखकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं. अगर इनका सेवन किया जाए या फिर जेल बनाकर बालों पर इस्तेमाल किया जाए तो बालों पर इसका अच्छा रिजल्ट निकलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मेथी के बीज: मेथी के बीज को आयुर्वेद में बालों के लिए बहुत उपयोगी माना गया है. इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और झड़ने से रोकते हैं. ये स्कैल्प को पोषण देते हैं और रुखेपन से बचाते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए मेथी के बीजों को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें और इसका पेस्ट बनाकर जड़ों में लगाएं. कुछ समय बाद धो लें.

Latest and Breaking News on NDTV

सूरजमुखी के बीज: सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई और ओमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बाल बेहतरीन तरीके से बढ़ते हैं. वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को नुकसान से बचाते हैं. इसका इस्तेमाल पेस्ट बनाकर किया जा सकता है, जिससे स्कैल्प को ठंडक मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

चिया के बीज: चिया के छोटे बीजों के अनेक फायदे होते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर बालों को धो लें। इससे बालों में नेचुरल शाइन आती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों में जिंक और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं. जिंक बालों को रिपेयर करता है, जबकि आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. यह शरीर में पोषण की कमी को दूर कर बालों की गुणवत्ता बेहतर बनाता है. इसका नियमित इस्तेमाल बालों के झड़ने को कम करने और उन्हें घना बनाने में मदद कर सकता है. इसके इस्तेमाल के लिए आप बालों की जड़ों में हल्का गर्म किया हुआ कद्दू के बीज का तेल भी लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: गुलाबी नमक या सफेद नमक, सेहत के लिए कौन सा बेहतर है? क्या कहता है आयुर्वेद...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com