विज्ञापन

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के क्या फायदे हैं?

सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने से शरीर को कई फायद हो सकते हैं. ये वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकता हैं. यहां जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदे-

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के क्या फायदे हैं?
soaked fenugreek seeds : भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे

हमारे घरों के किचन में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत ही ज्यादा हेल्दी होते हैं. इन मसालों में मेथी भी शामिल है. मेथी न सिर्फ खाने में तड़का लगाने के काम आती है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई तरह की डिशज में भी किया जाता है. वहीं, आयुर्वेद में रोजाना रूप से इसे खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है. 

सिरसा स्थित रामहंस चैरिटैबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि मेथी में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं. अगर आप नियमित रूप से इसे भीगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से क्या होता है?

पाचन को दुरुस्त करे भीगी मेथी

डॉ. कहते हैं कि सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है. अगर आप इसे डेली रुटीन में खाने हैं, तो इससे अपच, गैस और कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो पेट साफ करने में ये काफी

ब्लड शुगर हो सकता है कंट्रोल

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. दरअसल, इसमें कुछ नैचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं. इसी वजह से डायबिटीज के मरीज भी डॉक्टर की सलाह के बाद मेथी का सेवन करते हैं. 

वजन हो सकता है कम

भीगी हुई मेथी में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. इससे बार-बार भख लगने की समस्या कम हो सकती है और अनहेल्दी स्नैकिंग पर भी कंट्रोल हो सकती है. इससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं, जिससे वजन काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है.

हार्ट रखे हेल्दी

मेथी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसके सेन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है. साथ ही ये हार्ट डिजीज के रिस्क को भी घटा सकता है. अगर आप सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ मेथी का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक हार्ट हेल्थ से जुड़ी परेशानियां कंट्रोल की जा सकती हैं.

स्किन और बालों के लिए है हेल्दी

भीगी हुई मेथी में मौजूद जरूरी पोषक तत्पोव आपके शरीर को अंदर से फ तत्व शरीर को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से स्किन पर चमक आ सकती है. साथ ही ये स्किन से जुड़ी अन्य दिक्कतों को भी कम कर सकता है.

ये भी पढ़ें - इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए मेथी का साग, बढ़ सकती है परेशानियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 fenugreek Seeds, Fenugreek Seed Benefits, Fenugreek Seed For Hair, Food, Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com