नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को भारत में सबसे ज्यादा सेलिब्रेट किया जाता है. जिसमें भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन पूजा करते हैं. नौ दिनों के इस त्योहार के दौरान, कई भक्त व्रत करते हैं जहां वे हल्के शाकाहारी या सात्विक भोजन खाते हैं. नवरात्रि के दौरान मांसाहारी, अल्कोहल का सेवन करने की मनाही होती है. अगर आप भी व्रत के दौरान कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं, ये तीन आसान रेसिपी जिसे आप शाम के समय या दिन के समय बना कर खा सकते हैं.
व्रत में बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स रेसिपीज- Healthy And Tasty Vrat Snacks Recipes:
1. रोस्टेड मखाना-
फूले और कुरकुरे, मखाना (या फॉक्स नट्स) व्रत में खाई जाने वाली सामग्री है. मखाने को एक चम्मच घी,के साथ 10 मिनट तक भूने उसके बाद पुदीने की पत्तियों और लाल मिर्च पाउडर के साथ कुछ चाट मसाला छिड़क कर खा सकते हैं. मखाने व्रत में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं. मखाने को सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Avoid Eat These Food In Fast: नवरात्रि व्रत में खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

2. आलू चिप्स-
इस नवरात्रि अगर आप व्रत में बाहर के चिप्स नहीं खाना चाहते हैं तो आप घर के बने आलू चिप्स खा सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए आलू के कुछ स्लाइस को भूनना है. स्टोर से खरीदी गई चिप्स में अक्सर नमक बहुत अधिक होता हैं. जब आप ये होममेड चिप्स बना रहे हों, तब भी व्रत में टेबल सॉल्ट का सेवन नहीं कर सकते हैं. आप व्रत के दौरान सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 7 No Onion No Garlic Recipes: लहसुन प्याज के बिना नवरात्रि में बनाएं ये 7 स्वादिष्ट रेसिपीज, फटाफट नोट करें..
3. शकरकंदी चाटः
शकरकंदी या स्वीट पौटेटो को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. व्रत के दौरान आप शकरकंदी से कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो शकरकंदी चाट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए शकरकंदी को उबाल लें, उन्हें काटें और नींबू के रस और चाट मसाला के साथ मिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं