विज्ञापन

आज क्या बनाऊं? 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी वेज ओट्स चीला, नोट करें रेसिपी

आज क्या बनाऊं? 15 मिनट में तैयार होने वाली हेल्दी वेज ओट्स चीला रेसिपी जानिए, जो नाश्ते, लंच या डिनर के लिए परफेक्ट और पेट भरने वाली है.

आज क्या बनाऊं? 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी वेज ओट्स चीला, नोट करें रेसिपी
Oats Chila Recipe: 15 मिनट में बनाएं टेस्टी-हेल्दी वेज ओट्स चीला.

Oats Chila Recipe: रोज का वही सवाल जो अमूमन लोगों को परेशान करता है कि आज खाने में क्या बनाया जाए? अगर आप भी हर रोज क्या बनाएं इस सवाल में उलझे रहते हैं तो आप हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जो झटपट बनकर तैयार हो जाएगी. आप बना सकते हैं हेल्दी वेज ओट्स चीला, जो खाने में हेल्दी भी है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा. तो चलिए आपको बताते हैं वेज ओट्स चीला की रेसिपी. ये खाने में हल्का और पेट भरने वाला है. खास बात ये है कि इसे बनाने में सिर्फ 15–20 मिनट ही लगते हैं.

क्यों हेल्दी है वेज ओट्स चीला?

हम सभी जानते हैं कि ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं. इसलिए इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी बार-बार नहीं लगती है. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं और कुछ लाइट खाना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल कर बना सकते हैं, जो इसको टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर भी बनाता है.

ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: बिना धूप में सुखाएं, झटपट बनकर तैयार होगा लहसुन-मिर्ची का अचार, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

वेज ओट्स चीला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ओट्स (मिक्सर में हल्का पीस लें)
  • 1/2 कप बेसन
  • बारीक कटी प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर
  • हरी मिर्च और धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी और लाल मिर्च थोड़ा सा
  • पानी जरूरत के हिसाब से
  • थोड़ा सा तेल सेंकने के लिए
Latest and Breaking News on NDTV

वेज ओट्स चीला बनाने की रेसिपी

चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पिसे हुए ओट्स और बेसन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें सभी कटी हुई सब्जियां, नमक और मसालें डालकर मिलाएं. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रहे, घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.

अब तवे को गरम करें और उसमें हल्का सा तेल लगाएं. अब तैयार बैटर को एक करछी की मदद से घोलकर तवे पर फैला दें. मीडियम आंच पर दोनों तरफ से इसको सुनहरा होने तक सेंक लें. आपका हेल्दी वेज ओट्स चीला बनकर तैयार है. आप इसे केचप, हरी चटनी या फिर दही के साथ खा सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Kya Banau, Quick Healthy Recipe, Veg Oats Cheela, Oats Breakfast Recipe, Easy Indian Dinner Idea, Healthy Indian Snacks, Weight Loss Recipe India, High Fiber Meal, Oats Chilla Recipe, Fast Cooking Ideas, Healthy Veg Recipe, Indian Tiffin Recipe, Simple Home Cooking, Low Calorie Dinner, Easy Vegetarian Recipe, 15 Minute Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com