Navratri 2023: नवरात्रि Sharad Navratri) हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं. जिसे दुर्गा पूजा (Durga Puja) के नाम से भी जाना जाता है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है. इस दौरान लोग देवी के नौ रूपों की आराधना करते हैं. कुछ भक्त इन नौ दिनों व्रत करते हैं. इस दौरान मांसाहारी भोजन, शराब, प्याज , लहसुन और कई प्रकार के अनाज, दाल और मसाले खाने से परहेज करना चाहिए. इस समय विशेष व्रत सामग्री जैसे कुट्टू आटा, समक के चवाल, राजगीर आटा का इस्तेमाल किया जा सकता हैं. लेकिन व्रत के दौरान कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाली पेट भूलकर भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं क्या नहीं खाना चाहिए.
खाली पेट ना खाएं ये चीजें-Do Not Eat These Things On An Empty Stomach During Fast:
1. केला-
अगर आप नौ दिन का व्रत कर रहे हैं तो खाली पेट भूलकर भी केला ना खाएं. क्योंकि खाली पेट केला खाने से कुछ लोगों को पेट और सीने में जलन की समस्या हो सकती है. यहां तक की कब्ज की समस्या भी हो सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- 7 No Onion No Garlic Recipes: लहसुन प्याज के बिना नवरात्रि में बनाएं ये 7 स्वादिष्ट रेसिपीज, फटाफट नोट करें...

2. खट्टे फल-
नवरात्रि व्रत में खाली पेट खट्टे फल खाने से भी बचें. खट्टे फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन खाली पेट इनका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Navratri Bhog Recipes: नवरात्रि में जरूर लगाएं इन 5 मिठाइयों का भोग, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न, मिलेगा...
3. चाय-कॉफी-
व्रत के दौरान ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करने से पेट और सीने में जलन की समस्या हो सकती है. इसलिए चाय के साथ कुछ स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं.
4. ऑयली चीजें-
नवरात्रि व्रत के दौरान खाली पेट भूलकर भी ऑयली चीजें ना खाएं. क्योंकि खाली पेट तेल वाली चीजें खाने से पेट और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है.
5. दही-
खाली पेट दही खाने से पेट में एसिड का लेवल बढ़ सकता है. इसमें मौजूद सैच्यूरेटेड फैट और प्रोटीन कई बार खाली पेट व्रत में उल्टा असर करते हैं. आंतों के एंजाइम्स को अच्छा करने की जगह पेट में गैस और अपच की समस्या पैदा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं