विज्ञापन

भीषण गर्मी में क्या खाएं और पीएं? एक्सपर्ट्स के सुझाए बेहतरीन विकल्प

Summer Diet: चिलचिलाती गर्मी और लू से बचाने में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है. अगर आप भी खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें क्या खाएं और क्या पीएं.

भीषण गर्मी में क्या खाएं और पीएं? एक्सपर्ट्स के सुझाए बेहतरीन विकल्प
Summer Food: लू से बचने के लिए हेल्दी डाइट. (AI Generated Image)

Best Diet For Summer: भीषण गर्मी और लू में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में सही फूड और ड्रिंक्स न सिर्फ लू से बचाते हैं बल्कि एनर्जी भी बनाए रखते हैं. भीषण गर्मी का दौर शुरू है. अप्रैल-मई का महीना आते ही सूरज देवता अपने तेवर दिखाने लगते हैं. बाहर निकलते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर झुलस जाएगा. ऊपर से ये गर्म हवाएं, जिन्हें हम 'लू' (Loo) कहते हैं. इस समय लू का खतरा काफी देखा जा रहा है. लू लगने पर बुखार, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं. ​लू से बचने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं तपती गर्मी में शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने के लिए क्या खाएं और क्या पीएं. 

शरीर को सेतहमंद रखने के लिए क्या खाएं और क्या पीएं-

​1. लस्सी और छाछ- 

​जब बात गर्मी की हो, तो लस्सी और छाछ से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

  • ​छाछ- इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को ठंडा रखते हैं. थोड़ा सा भुना जीरा और काला नमक डालकर छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
  • ​लस्सी- अगर आपको मीठा पसंद है, तो ठंडी लस्सी पिएं. यह न सिर्फ आपकी प्यास बुझाती है, बल्कि आपको तुरंत एनर्जी भी देती है. 
  • लस्सी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

​2. नारियल पानी- 

​धूप में घूमने से शरीर का जरूरी नमक पसीने के जरिए बाहर निकल जाता है. ऐसे में नारियल पानी (Coconut Water) किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं. लू से बचने के लिए दिन में एक बार नारियल पानी जरूर पिएं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

​3. दही-चावल- 

​गर्मियों में ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ती है. दोपहर के खाने में दही-चावल (Curd Rice) एक बेहतरीन ऑप्शन है. दही पेट की जलन को शांत करता है और चावल पचाने में आसान होता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

​4. खिचड़ी- 

​अक्सर लोग सोचते हैं कि खिचड़ी तो बीमारों का खाना है, लेकिन गर्मी के मौसम में यह सबसे बेस्ट है. मूंग दाल की पतली खिचड़ी खाने से शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और पेट हल्का रहता है. खिचड़ी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

लू से बचने के लिए डाइट से जुड़े सवाल-

Q1. लू से बचने के लिए गर्मियों में क्या खाना चाहिए?  
लू से बचने के लिए गर्मियों में हल्का और ठंडक देने वाला खाना जैसे फल, सब्जियां, दही और सादा भोजन करना बेहतर माना जाता है.

Q2. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाले बेस्ट फूड कौन‑से हैं?  
खीरा, तरबूज, ककड़ी, दही, छाछ और मौसमी फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

Q3. लू से बचाव के लिए कौन‑से ड्रिंक्स सबसे अच्छे हैं?  
नींबू पानी, छाछ, आम पन्ना, सत्तू और नारियल पानी गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायक होते हैं.

Q4. क्या बहुत ठंडा पानी पीना लू से बचने में मदद करता है?  
ज्यादा ठंडा पानी पीने की बजाय सामान्य या हल्का ठंडा पानी पीना बेहतर होता है, ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे.

Q5. लू के समय किन फूड्स से बचना चाहिए?  
लू के दौरान ज्यादा तला‑भुना, मसालेदार और ऑयली खाना अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं.

Q6. गर्मी में बार‑बार थकान क्यों महसूस होती है?  
तेज गर्मी में पसीने के साथ पानी और मिनरल्स निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन और थकान महसूस हो सकती है.

Q7. क्या सही डाइट से हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है?  
हां, सही डाइट और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है और हीट स्ट्रोक का जोखिम कम किया जा सकता है.
 

ये भी पढ़ें- Pressure Cooker Tips: सीटी कम तो दाल कच्ची, ज्यादा तो पेस्ट! जानिए होटल जैसा स्वाद पाने के लिए कौन सी दाल में कितनी सीटी कराएं?

क्या पैरों में होने वाला दर्द हार्ट की बीमारी का संकेत है? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com