विज्ञापन

सितंबर में कौन से फल खाएं और कौन से नहीं, एक्सपर्ट से जानें इस मौसम के बेस्ट और वर्स्ट Fruits

बदलते मौसम में खुद को रखना है फिट और हेल्दी? तो डाइट में आज ही शामिल करें ये मौसमी फल.

सितंबर में कौन से फल खाएं और कौन से नहीं, एक्सपर्ट से जानें इस मौसम के बेस्ट और वर्स्ट Fruits
सितंबर में कौन से फल खाएं.
NDTV

सितंबर का महीना आते ही मौसम में बदलाव दिखने लगता है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश, इस लुका-छिपी वाले मौसम में सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत और पाचन तंत्र पर पड़ता है. इस समय सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में हम क्या खा रहे हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. इसलिए इस महीने अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. सितंबर में कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं, इस बारे में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (FMRI) गुड़गांव की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीप्ति खटूजा ने बहुत काम की बातें बताई हैं. ​आइए जानते हैं कि इस महीने आपकी प्लेट में कौन से फल होने चाहिए और किसे बाहर करना चाहिए. 

सितंबर में कौन से फल खाना चाहिए?

​डॉ. दीप्ति खटूजा के मुताबिक, मानसून और सर्दियों के बीच के इस मौसम में ऐसे फलों का चुनाव करना चाहिए जो पचने में आसान हों और जिनमें पानी की मात्रा सही हो, साथ ही जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं.

​1.सेब- (Apple) 

सेब में मौजूद फाइबर्स पेट को ठीक रखते हैं और कमजोरी दूर करते हैं. आप खुद को सेहतमंद रखने के लिए सेब को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

​2. अनार- (Pomegranate) 

खून की कमी को दूर करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए अनार बेस्ट है. इसके दाने पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं.

​3. नाशपाती- (Pear) 

यह फल इस मौसम में बहुत आसानी से मिल जाता है. नाशपाती में विटामिन सी और भरपूर फाइबर होता है, जो मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image Credit: Pexels

4. ​केला- (Banana) 

अगर आपको एनर्जी चाहिए तो केला सबसे बढ़िया ऑप्शन है. यह पेट को भरा रखता है और एसिडिटी से बचाता है. 

5. ​पपीता- (Papaya

पेट साफ रखने के लिए पपीता बहुत अच्छा माना जाता है. हालांकि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से बचें, लेकिन सीमित रूप से यह पेट के लिए वरदान है.

​सितंबर में कौन से फल नहीं खाएं-

  • ​तरबूज और खरबूजा- गर्मियों के ये चहेते फल सितंबर आते-आते खराब होने लगते हैं. इनमें पानी बहुत ज्यादा होता है और नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया जल्दी आते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट खराब होने का खतरा रहता है.
  • कटे हुए या खुले फल- बाजार में बिकने वाले कटे हुए फल या घर पर घंटों पहले काटकर रखे गए फल भूलकर भी न खाएं. नमी की वजह से उन पर मक्खियां और जर्म्स बैठ जाते हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं.
  • ​अंगूर- मानसून के जाने और ठंड के आने के बीच के इस दौर में अंगूर अक्सर बहुत खट्टे या जल्दी सड़ने वाले आते हैं. नमी के कारण इनमें फंगस लग सकती है, इसलिए इनसे दूरी बनाना ही बेहतर है.

FMRI गुरुग्राम की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीप्ति खटूजा ने इस सवाल पर एक दिलचस्प बात बताई.

ये भी पढ़ें- मशहूर बेकरी पर फूड रेगुलेटर का बड़ा एक्शन, लकड़ी से चलने वाली भट्ठी के कारण सील हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
September Diet India, September Food Festivals, Seasonal Diet Tips, Which Fruits To Eat In Summer, Kaun Se Phool Sehat Ke Liye Hain Kamal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com