विज्ञापन

अप्रैल की भीषण गर्मी में लू का कहर! इन घंटों में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी

Heatwave Alert:  आइए जानते हैं दोपहर के इन घंटों में बाहर निकलना क्यों खतरनाक माना जाता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है.

अप्रैल की भीषण गर्मी में लू का कहर! इन घंटों में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी
Heatwave Alert

Heatwave Alert: जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म हो रहा है लू का प्रकोप बढ़ रहा है. यही कारण है अपने आप को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है. इस समय सूरज अपनी तेज धूप होने के कारण शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं का शिकार बन सकता है. आइए जानते हैं दोपहर के इन घंटों में बाहर निकलना क्यों खतरनाक माना जाता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

 डिहाइड्रेशन: अगर आप तेज धूप में घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादा पसीना आ सकता है, मुंह, होंठ और गला सुख सकता है, चक्कर आ सकते हैं, थकान महसूस हो सकती है, जिसके चलते डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. यही कारण है गर्मियों के मौसम में भरपूर पानी पीने की और छाया में रहने की सलाह दी जाती है.

हीट एक्सहॉशन: जब शरीर लंबे समय तक तेज गर्मी में रहता है, तो उसकी ऊर्जा तेजी से खत्म होने लगती है. ऐसे में शरीर तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता और एक स्थिति आती है जिसे हीट एक्सहॉशन कहा जाता है. इसमें आपको कमजोरी और थकान हो सकती है, उलटी या जी मिचलाना जैसा महसूस हो सकता है, तेज पसीना आ सकता है, सिर भारी लग सकता है और चक्कर आ सकते हैं.

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन: गर्मियों में शरीर से पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट भी कम हो जाते हैं, जैसे सोडियम और पोटैशियम. ये शरीर की मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं. ऐसे में लू के समय जब शरीर में इनकी कमी होती है, तो अचानक ऐंठन शुरू हो जाती है, जो पैरों, पेट, हाथों और कंधे और पीठ में दर्द का कारण बन सकती है. 

कैसे बचें लू के प्रभाव से?

  • पर्याप्त पानी पीते रहें.
  • नारियल पानी, छाछ, ORS जैसी ड्रिंक लें.
  • सिर ढककर रखें.
  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें.
  • जरूरत पड़े तो ही बाहर निकलें.
  • बुजुर्ग, बच्चे और मरीज धूप से पूरी तरह बचें.

इसे भी पढ़ें: मात्र 100 रुपए से शुरू होती है एक टी-शर्ट की कीमत, दिल्ली के वो 7 बाजार, जहां मिलते हैं बच्चों के सस्ते कपड़े!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com