Bathua For Eyesight: सर्दियों के मौसम में कई ऐसे साग आते हैं जिसे खाने के लिए हम साल भर इंतजार करते हैं. बथुआ भी एक ऐसा साग है. बथुआ को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस मौसम में बथुए का रायता, बथुए के पराठे, सब्जी और भी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं. ये हरी पत्तेदार सब्जी बहुत ही सेहतमंद है. इसमें अमीनो एसिड, हाई फाइबर, विटामिन ए, बी और सी के साथ आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में होता है. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप बथुआ का सेवन कर सकते हैं. आज के समय में कमजोर आंखों की समस्या काफी देखने को मिलती है. इसका एक कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान भी है. अगर आप आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप बथुआ का ऐसे सेवन कर सकते हैं.
असल में आज के समय में बड़े हों या बच्चे, आंखें कमजोर होना एक सामान्य समस्या हो गई है. इस परेशानी को दूर करने में बथुआ आपकी मदद कर सकता है. जिंक और आयरन से भरपूर बथुआ आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. आप बथुआ को ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक में शामिल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें बथुआ का सेवन- (How To Use Bathua For Eyesight)
1. ब्रेकफास्ट-
आप अपने ब्रेकफास्ट में बथुआ के पराठे शामिल कर सकते हैं. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बथुआ के पराठे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज में से एक है.
ये भी पढ़ें- स्किन की इन समस्याओं का कारण बन सकता है किचन में मौजूद ये मसाला, जानें कैसे...

2. लंच-
अगर आप बथुआ को लंच में एड करना चाहते हैं तो आप लंच में बथुआ से रायता बना सकते हैं. बथुआ रायता स्वाद और सेहत से भरपूर होता है.
3. डिनर-
बथुआ को डिनर में शामिल कर सकते हैं. आप बथुआ से साग बना सकते हैं. ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं