विज्ञापन

घर ले आइए बनारस की गलियों का स्वाद, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चटपटी चना चाट

Banaras Style Chana Chaat : घर बर अगर आप बनारसी स्टाइल चाट तैयार करना चाहते हैं, तो उबले हुए चने का स्वादिष्ट चाट मिनटों में तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं बनारसी स्टाइल में चना चाट की रेसिपी-

घर ले आइए बनारस की गलियों का स्वाद, सिर्फ  5 मिनट में बनाएं चटपटी चना चाट
Banaras Style Chana Chaat : घर पर कैसे तैयार करें बनारसी स्टाइल में चना चाट?

Banaras Style Chana Chaat Recipe : बनारस न सिर्फ अपने घाटों और मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी पूरी दुनिया में मशहूर है, मुख्य रूप से बनारसी चाट का लगभग हर कोई दीवाना है. जिसने भी एक बार यहां के चाट का स्वाद चख लिया, वो दोबारा बनारस की इन संकरी गलियों में खींचकर चला जाता है.

अगर आपका भी मन बनारसी चाट खाने का मन कर रहा है, तो अब इसके लिए आपको बार-बार बनारस जाने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ 5 मिनट के अंदर उबले हुए चनों से बनारसी स्टाइल में स्वादिष्ट और चटपटी चना चाट का स्वाद ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं रेसिपी-

बनारसी स्टाइल में घर पर चाट कैसे तैयार करें?

आवश्यक सामग्री

  • उबले हुए काले या सफेद चने - 1 कप
  • प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर - 1 बारीक कटा 
  • हरी मिर्च - 1 कटी हुई
  • हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर  - 1 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस - 1 
  • सेव या नमकीन - गार्निशिंग के लिए थोड़ा सा

5 मिनट में ऐसे करें तैयार

  • 1 बड़े बाउल में उबले हुए चने डालें.
  • अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हटा धनिया काटकर मिक्स करें. 
  • फिर नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • इसके बाद नींबू निचोड़कर इसे दोबारा से मिक्स करें. 
  • लीजिए चाट तैयार है, जब आप इसे सर्व करें, तो ऊपर से थोड़ा सा सेव छिड़कर इसे तुरंत खाएं.

बनारसी स्वाद का छोटा सा सीक्रेट

अगर आप इस चाट को बिल्कुल बनारसी टच देना चाहते हैं, तो उसमें थोड़ा सा काला नमक और इमली की चटनी भी मिक्स कर सकते हैं. इससे चाट का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा और आपको बनारस की गलियों वाली चाट का एहसास मिलेगा.

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है ये चाट

उबले चने से तैयार ये चाट न सिर्फ स्वाद में चटपटा है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर का भी काफी अच्छा सोर्स है. इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है. शाम में स्नैक्स के रूप में अगर आप खाते हैं, तो इससे आपको रात के समय होने वाली क्रेविंग कम होती है. साथ ही नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है.

ये भी पढ़ें - टेस्ट के साथ Protein का पावर पैक्ड तड़का, यह काला चना चाट देगा एक बार में 20 ग्राम प्रोटीन, पढ़ लीजिए रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chana Chaat, Chana Chaat Recipe, Chana Chaat Recipe Hindi, Chana Chaat Recipes, Chana Chat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com