विज्ञापन

टेस्ट के साथ Protein का पावर पैक्ड तड़का, यह काला चना चाट देगा एक बार में 20 ग्राम प्रोटीन, पढ़ लीजिए रेसिपी

Black Gram Chaat Protein: सुबह का नाश्ता हो या शाम का स्नैक. इसके अलावा, यह बनाने में भी आसान है और इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कई मसालों और सब्जियों को मिला सकते हैं, जिससे यह और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाता है.

टेस्ट के साथ Protein का पावर पैक्ड तड़का, यह काला चना चाट देगा एक बार में 20 ग्राम प्रोटीन, पढ़ लीजिए रेसिपी
घर पर प्रोटीन पैक्ड चना चाट आसानी से तैयार की जा सकती है.

High Protein Chaat: आज के समय में हेल्थ और फूड ट्रेंड दोनों का ध्यान रखना मुश्किल नहीं रहा. लोग स्वाद के साथ-साथ पोषण की भी परवाह करते हैं, खासकर जब बात प्रोटीन जैसी जरूरी पोषक तत्व की हो. अगर आप भी अपना स्नैक हेल्दी, हाई-प्रोटीन और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो काला चना चाट इसके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. काला चना न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें फाइबर, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं. यह स्नैक न केवल आपके पेट को भरता है, बल्कि आपकी सेहत को भी बढ़ावा देता है. काला चना चाट को आप अपने रूटीन में आसानी से शामिल कर सकते हैं, चाहे वह सुबह का नाश्ता हो या शाम का स्नैक. इसके अलावा, यह बनाने में भी आसान है और इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कई मसालों और सब्जियों को मिला सकते हैं, जिससे यह और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाता है.

काला चना चाट क्यों खास?

काला चना (Black Chickpeas) एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन स्रोत है, जिसमें लगभग 19-20 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए एक बहुत अच्छी मात्रा है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के आधार पर 100 ग्राम कच्चे (सूखे) काले चने (काला चना) में लगभग 19-22 ग्राम प्रोटीन होता है. यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, मसल्स रिपेयर में मदद करता है और वजन नियंत्रण में भी सहयोगी होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

काला चना चाट के फायदे | Benefits of Black Chana Chaat

1. हाई प्रोटीन सोर्स

काला चना प्रोटीन से भरपूर होता है. लगभग 100 ग्राम में 19-20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इससे शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं.

2. फाइबर से भरपूर

काला चना फाइबर में भी भरपूर होता है जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट को भरा हुआ महसूस होता है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है.

3. कम फैट और बैलेंस कार्बोहाइड्रेट

काला चना एक बैलेंस फूड है जो एनर्जी देता है. इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप डेली न सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर के साथ कई अन्य अमीनो एसिड पाए जाते हैं.

4. वेजिटेरियन्स के लिए बेस्ट

दूध-दही या अंडे के बिना भी प्रोटीन लेने का यह एक शानदार तरीका है. आप एक बार में एक बॉल चना चाट बनाकर 20 ग्राम प्रोटीन ले सकते हैं.

काला चना चाट रेसिपी (20 ग्राम प्रोटीन वाला)

सामग्री:

  • काला चना - 100 ग्राम (भीगा और उबला हुआ)
  • प्याज - 1 (बारीक कटा)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटा)
  • हरा धनिया - 2 चमच
  • चाट मसाला - 1 चम्मच
  • काला नमक काली मिर्च - स्वाद अनुसार
  • नींबू का रस - 1 चमच
  • सेव - सजावट के लिए

बनाने की विधि:

  • रात भर काला चना पानी में भिगोकर सुबह प्रेशर कुकर में उबालें.
  • उबले हुए चने को एक बाउल में निकालें.
  • प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
  • चाट मसाला, काला नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाएं.
  • ऊपर से सेव डालकर तुरंत सर्व करें.

कैसे खाएं हेल्दी-टेस्टी तरीका?

इसे लंच बॉक्स में भी ले जा सकते हैं.
ऊपर से थोड़ा बुटेरा (मसाला पाउडर), भुना जीरा मिलाकर स्वाद बढ़ाएं.
चाहें तो इसमें थोड़ी ककड़ी और गाजर भी मिला सकते हैं.

काला चना चाट न केवल स्वादिष्ठ होता है, बल्कि आपकी रोजमर्रा की प्रोटीन जरूरतें भी पूरी कर सकता है. खासकर अगर आप शाकाहारी हैं. इसका प्रोटीन लेवल लगभग 20 ग्राम प्रति 100 ग्राम के आसपास होता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com