Banana Bread Dessert: कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है लेकिन बाहर का नहीं खाना चाहते तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बहुत ही डिलीशियस डिजर्ट रेसिपी. सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस स्वीट डिश की रेसिपी शेयर की है. इस डिश का नाम है 'बनाना ब्रेड' जो डिलीशियस होने के साथ साथ बेहद आसान रेसिपी भी है जिसे आप कभी भी कहीं भी बना सकते हैं. बनाना ब्रेड जितना टेस्टी है बनाने में उतना ही ज्यादा आसान है. तो चलिए जानते हैं बनाना ब्रेड (Banana Bread) की सिंपल और टेस्टी रेसिपी.
यहां देखें वीडियोः
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
माप इंग्रेडिएंट्स-
- 5- केला (छिले हुए मीडियम साइज़ केले )
- 1/4 कप - शक्कर
- 3/4 कप- दही
- 1/4 कप -तेल/पिघला हुआ मक्खन
- 2 टी स्पून- वनीला एक्सट्रेक्ट
ड्राई इंग्रेडिएंट्स-
- 1/2 कप- मैदा
- 1/2 टीस्पून -बेकिंग पाउडर
- 1/2 टीस्पून-बेकिंग सोडा
- 1 टीस्पून- दालचीनी पाउडर
- मुट्ठी भर अखरोट (क्रश किए हुए)
- 1 शीट बटर पेपर
विधिः
- केलों को छीलकर पेसेस में काट लें और फिर मिक्सर जार में डालें.
- अब मिक्सर के जार में केलों के ऊपर शक्कर और दही डाल दें. इसके ऊपर तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से पीस लें.
- अब एक बाउल लेकर उस में मैदा, बेकिंग सोडा, दाल चीनी पाउडर, वनीला एक्स्ट्रैक्ट और बेकिंग पॉउडर मिला दें. अब स्पैटुला की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला दें.
- अब पिसे हुए केले के बैटर को मैदे के बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये. मैदे में केले की बैटर को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक बेकिंग डिश लें.
- बेकिंग डिश में सबसे पहले बटर पेपर लगाएं और फिर इस बैटर को बेकिंग डिश में डाल दें.
- बेकिंग डिश में ऊपर से केले के पीसेस रखें और और क्रश किए हुए अखरोट डालें.
- अब इसे माइक्रोवेव ओवन में रखकर बेक करें. इसे तब तक बेक करें जब तक इसका कलर ऊपर ब्राउन ना हो जाए.
- बेक होने के बाद माइक्रोवेव से बाहर निकाले और 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें.
- बस हो आपकी बनाना ब्रेड तैयार. इसे स्लाइसेस में काटें और सर्व करें.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं