विज्ञापन

फटे हुए दूध से बनाएं मलाईदार सॉफ्ट बर्फी, देखें रेसिपी वीडियो

मिठाई के दीवाने हैं, लेकिन बाहर का मीठा ऑर्डर नहीं करना चाहते हैं? अब ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा. देखें रेसिपी वीडियो.

फटे हुए दूध से बनाएं मलाईदार सॉफ्ट बर्फी, देखें रेसिपी वीडियो
बर्फी कैसे बनाएं घर पर?
NDTV

घर में रखा हुआ फटा हुआ दूध अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी से आप इसे एक शानदार और महंगी हलवाई जैसी मिठाई में बदल सकते हैं. जब भी अचानक दूध फट जाए, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे बनने वाली बर्फी स्वाद और बनावट में बाजार की मावा मिठाई को टक्कर देती है. इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही बिल्कुल शुद्ध और स्वादिष्ट बर्फी आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिसे देखकर कोई कह नहीं पाएगा कि इसे फटे हुए दूध से बनाया गया है.

इतना ही नहीं इस रेसिपी की खास बात यह है कि अगर आप दिवाली पर भी घर की बनी मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • फटा हुआ दूध (लगभग 2 लीटर दूध से निकला हुआ)
  • मिल्क पाउडर (100 से 120 ग्राम)
  • चीनी (120 से 150 ग्राम)
  • पानी (आधा कप)
  • घी (आधा टेबलस्पून)
  • इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • कटे हुए बादाम, पिस्ता या चांदी का वर्क 

बनाने की विधि: 

  1. अगर आपके पास पहले से फटा हुआ दूध है तो ठीक है, वरना 2 लीटर दूध को उबालकर हल्का ठंडा करें.
  2. अब एक कटोरी पानी में 2-3 चम्मच सिरका या नींबू का रस मिलाकर धीरे-धीरे उबले हुए दूध में डालें ताकि दूध अच्छी तरह फट जाए.
  3. जब पानी अलग और छैना अलग हो जाए, तब इसे एक सूती कपड़े या दुपट्टे में छान लें.
  4. छैने को साफ पानी से एक बार धो लें ताकि सिरके का खट्टापन निकल जाए.
  5. अब इसे हाथ से हल्का दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें.
  6. अब इस तैयार छैने को मिक्सी के जार में डालें, साथ ही इसमें मिल्क पाउडर, चीनी और आधा कप पानी डालकर मिक्सी में बिल्कुल चिकना और फाईन पेस्ट बना लें ताकि कोई गांठ न रहे.
  7. एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में आधा चम्मच घी चारों तरफ लगाएं.
  8. तैयार किया हुआ मिश्रण पैन में डालें और बिल्कुल धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  9. इसे तब तक चलाना है जब तक यह मिश्रण गाढ़ा होकर डो की तरह न बनने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे.
  10. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और हल्का सा नीचे से भुनने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं. अब एक ट्रे या थाली में बटर पेपर लगाकर इस मिश्रण को उसमें एक समान फैला दें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स या चांदी का वर्क लगा दें.
  11. बर्फी को सेट होने के लिए 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिज या कमरे के तापमान पर छोड़ दें.
  12. अच्छे से सेट होने के बाद इसे मनपसंद चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  13. स्वादिष्ट और दानेदार फटे हुए दूध की बर्फी बनकर तैयार है.

इसे भी पढ़ें: खाया-पिया पचेगा और स्किन भी करेगी ग्लो, रोजाना अंजीर खाने से मिलेंगे कई फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barfi Recipe Video, Food, Barfi For Diwali, Festival Sweet Recipe, Diwali Sweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com