Veg and non-veg protein sources: बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए प्रोटीन एक ज़रूरी पोषक तत्व है. प्रोटीन, अमीनो एसिड से बने होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह मांसपेशियों की वृद्धि, हड्डियों की मजबूती और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. प्रोटीन एक ऐसा तत्व है जो बच्चों की वृद्धि और विकास के लिए बहुत जरुरी माना जाता है. प्रोटीन बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही मसल्स को स्ट्रांग बनाता है.
बच्चों के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी?
प्रोटीन कई शारीरिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें मांसपेशियों, त्वचा, अंगों, रक्त, बालों और नाखूनों के ऊतकों की मरम्मत और पुनर्स्थापन शामिल है। प्रोटीन बनाने वाले 20 अमीनो एसिड में से, शरीर 11 का उत्पादन कर सकता है, बाकी नौ भोजन से प्राप्त होने चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर किसी बच्चे में विकास धीरे-धीरे हो रहा हो तो इसका मतलब यह हो सकता है की उसे सभी प्रोटीन और पोषक तत्त्व ठीक से न मिल पा रहे हों. इसलिए बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत ज़रूरी है.
बच्चों में प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें?
प्रोटीन कई अलग अलग फूड्स में पाया जाता है. अंडा, ग्रीक योगहर्ट, टोफू जैसे कई फूड्स में अच्छा-खासा प्रोटीन पाया जाता है. नीचे हम आपको कुछ हाई प्रोटीन फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो बच्चों में प्रोटीन की कमी को दूर करने में आपके काम आएंगे.
बच्चों के लिए ये हैं नॉन-वेजेटेरियन हाई-प्रोटीन ऑप्शंस
अंडा-
हाई-प्रोटीन की बात की जाये तो अंडा एक बहुत बढ़िया ऑप्शन है. 1 अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है. इसे आप बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार आमलेट, अंडा भुर्जी, उबला अंडा या सनी साइड-अप के रूप में दे सकते हैं .
चिकन ब्रैस्ट-
जो बच्चे नॉन-वेजेटेरियन फूड खाते हैं उन बच्चों के लिए चिकन ब्रैस्ट खाना भी एक अच्छा प्रोटीन ऑप्शन है. प्रति 100 ग्राम चिकन ब्रैस्ट में लगभग 31 ग्राम प्रोटीन होता है.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025 Date: 8 या 9 अगस्त कब है रक्षाबंधन? जानें सही तिथि और राखी स्पेशल रेसिपी
बच्चों के लिए ये हैं वेजेटेरियन हाई-प्रोटीन ऑप्शंस
ग्रीक योगर्ट- ग्रीक योगर्ट पाचन सुधार के लिए जाना जाता है, साथ में इसमें प्रोटीन भी भरपुर मात्रा में पाया जाता है. वेजेटेरियन फूड खाने वाले बच्चों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. साथ में, इससे बच्चों में कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है.
टोफू- जब वेज फूड की बात आती है तो टोफू भी प्रोटीन के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. प्रति 100 ग्राम टोफू में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है.
Watch Video : मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight Fast | Vajan Ghatane Ke Upay
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं