विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2025

धर्मेंद्र- हेमा मालिनी के नाती की मासूमियत पर दिल हार बैठे फैंस, देख आई हीमैन की याद, बोले- ये बढ़ाएगा नाना की विरासत

अहाना देओल की शादी देश की राजधानी दिल्ली बेस्ड उद्यमी वैभव वोहरा से साल 2014 में हुई थी.

धर्मेंद्र- हेमा मालिनी के नाती की मासूमियत पर दिल हार बैठे फैंस, देख आई हीमैन की याद, बोले- ये बढ़ाएगा नाना की विरासत
धर्मेंद्र- हेमा मालिनी के नाती की मासूमियत पर दिल हार बैठे फैंस
नई दिल्ली:

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) तो नहीं रहे, लेकिन अपने पीछे अपार संपत्ति और अपने बीवी-बच्चे छोड़ गए हैं. धर्मेंद्र ने दो शादियां रचाई थी और इन दोनों शादी से उन्हें कुल छह बच्चे हुए थे. पहली शादी से उन्हें चार और दूसरी से अभिनेता को दो बच्चे हुए थे. सनी और बॉबी उनकी पहली शादी से हुए बच्चे हैं और जबकि ईशा देओल, अहाना देओल उनकी दूसरी शादी से हुई बेटियां हैं. हेमा मालिनी से शादी करने के बाद धर्मेंद्र को सिर्फ दो बेटियां ही हुईं. धर्मेंद्र के सभी बच्चे शादी-शुदा हैं और वो भी अब बच्चे वाले हो चुके हैं. बात करेंगे धर्मेंद्र की सबसे छोटी बेटी अहाना देओल और उनके बच्चों की.

यह भी देखें: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

Latest and Breaking News on NDTV


धर्मेंद्र और हेमा की छोटी बेटी हैं अहाना
साल 1980 में धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर हेमा मालिनी से शादी रचाई थी. यह एक्टर की दूसरी शादी थी. दूसरी शादी से धर्मेंद्र को ईशा और अहाना देओल हुईं. ईशा बड़ी तो अहाना कपल की छोटी बेटी हैं. धर्मेंद्र और हेमा की शादी के बाद अहाना 28 जुलाई 1985 को हुई थी और वहीं, ईशा का जन्म 1981 में हुआ था. अहाना आज 40 साल की हैं और तीन बच्चों की मां हैं. अहाना की शादी 2 फरवरी 2014 में दिल्ली बेस्ड उद्यमी वैभव वोहरा से हुई थी. वैभव इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स में लॉजिस्टिक्स और मैरीटाइम कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही एविएशन लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के लिए दक्षिण एशिया के रीजनल डायरेक्टर भी हैं.

अहाना देओल के बच्चे

बात करें अहाना देओल के बच्चों के बारे में तो साल 2015 में उन्होंने बेटे डैरियन वोहरा को जन्म दिया, जो अब 10 साल के हो चुके हैं. बेटे के जन्म के पांच साल बाद साल 2020 में अहाना ने जुड़वां बेटियां अस्त्रिया और आदिया की मां बनी थीं. अहाना की जुड़वां बेटियां आज 5-5 साल की हो रही हैं. अहाना ने हिंदुजा अस्पताल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. फिलहाल अहाना के बच्चे पढ़ाई शुरू कर चुके हैं. धर्मेंद्र-हेमा की छोटी बेटी अपनी घर-गृहस्थी में बिजी हैं और मदरहुड भी एन्जॉय कर रही हैं. अहाना ने अपनी बड़ी बहन ईशा देओल की फिल्म ना तुम जानो ना हम में भी किया था. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahana Deol Kids, Ahana Deol Family, Dharmendra Hema Malini Hit Movies, Dharmendra Hema Malini Grandson, Ahana Deol Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com