Raksha Bandhan 2025 Date: भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन में महज कुछ ही दिन बचे हैं. लेकिन इस पर्व को लेकर काफी कंफ्यूजन है कि आखिर इसे 8 य 9 अगस्त कब मनाया जाएगा. अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हैं, तो हमने आपकी इस परेशानी को दूर किया है. पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को है. इस वर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे होगी और समाप्त 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे होगी. अगर आप भी इस राखी अपने भाई या बहन को अपने हाथ से कुछ बना कर स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हम एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.
राखी बांधने का शुभ समय- (Rakhi Badhne Ka Shubh Yog)
9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 24 मिनट तक है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: रक्षाबंधन पर प्यार से भरे ये 5 टेस्टी और लाइट डिशेज जीत लेंगे दिल, जान लें कब है राखी बांधने का

राखी पर बनाएं ये खास डिश- How To Make Dry Fruits Ladoo On Rakhi:
सामग्री-
- घी
- गोंद
- काजू (कटा हुआ)
- बादाम (कटा हुआ)
- किशमिश
- सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- खसखस
- सूखा खजूर
- इलायची पाउडर
- गुड़ या खजूर
- पानी
विधि-
ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और गोंद को थोड़ा-थोड़ा करके भूनें और एक प्लेट में निकाल लें. अब गोंद को हाथ से या बेलन की सहायता से क्रश कर लें.
अब उसी घी वाले पैन में सूखे मेवे, सूखा नारियल और खसखस भी एक-एक करके भून लें. घी के साथ खजूर के पेस्ट को भूनें. सभी ड्राई फ्रूट्स और खजूर को एक बड़े बाउल में निकाल लें. इसमें इलायची पाउडर और सभी सूखे मेवे अच्छी तरह से मिला लें. अब एक पैन में गुड़ और पानी के साथ एक तार की चाशनी बना लें. सूखे मेवों के मिश्रण के ऊपर चाशनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अगर आप गुड़ को एड नहीं करना चाहते हैं तो खजूर का पेस्ट डालें. मिक्स करके लड्डू बनाना शुरू करें. तैयार ड्राई फ्रूट्स के लड्डुओं को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं.
Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं