घर में बचे हुए खाने का हमें क्या करना चाहिए?
Leftover Food Recipes: हर घर में रोज खाना बनता है, कभी कम बन जाता है, तो कभी ज्यादा. जिस दिन ज्यादा बन जाता है, दिमाग में बस यही सवाल चलता रहता है कि बचे हुए खाने का क्या करें. गर्मियों के मौसम में तो खाना जल्दी भी खराब हो जाता है. ऐसे में बस इसी सोच में रह जाते हैं बचे हुए का क्या किया जाएं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके कुछ ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप न सिर्फ खाना वेस्ट होने से बचा सकते हैं, बल्कि नई डिश भी ट्राई कर सकते हैं.

बचे हुए खाने से क्या-क्या बनाया जा सकता है?
बचे हुए चावल से क्या बनाएं?
- आप बचे से हुए में आप थोड़ा तेल, सब्जियां, सोया सॉस और नमक डालकर कुछ मिनटों में स्वादिष्ट फ्राइड राइस बना सकते हैं.
- इसके अलावा आप चावल में राई, करी पत्ता, मूंगफली और नींबू का तड़का लगाकर लेमन राइस तैयार कर सकते हैं.
- आप चाहें, तो चावल में बेसन, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर छोटे-छोटे पकोड़े तल सकते हैं.
बचे हुए रोटी से क्या बनाया जा सकता है?
- रोटी को पतली स्ट्रिप्स में काटें और सब्जियों के साथ नूडल्स की तरह भून सकते हैं.
- इसके अलावा आप बची हुई रोटियों पर पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज़ डालकर तवे पर 5 से 7 मिनट तक पकाकर पिज़्ज़ा बना सकते हैं.
- सुखी रोटी को पीसकर उसमें गुड़ और घी मिलाएं, झटपट लड्डू बन जाते हैं.
बचे हुए सब्ज़ी से क्या बनाएं?
- बची हुई सूखी सब्ज़ी को ब्रेड में भरकर टोस्ट कर सकते हैं.
- बचे हुए आलू, गोभी या मिक्स वेज से शानदार परांठा तैयार किया जा सकता है.
- रोटी पर सब्ज़ी फैलाकर रोल बना लें, बच्चे भी पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें: फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाती हैं सब्जियां, ये 4 गलतियां बन सकती हैं वजह
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bache Hue Khane Ka Kya Karen, Bache Huye Khane Se Kya Banaen, What To Do With Leftover Food, Leftovers