विज्ञापन

फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाती हैं सब्जियां, ये 4 गलतियां बन सकती हैं वजह

Fridge Mein Sabji Kaise Rakhe: फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं? क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. नीचे बताई गई ये गलतियां बन सकती है वजह.

फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाती हैं सब्जियां, ये 4 गलतियां बन सकती हैं वजह
फ्रिज में सब्जी कैसे रखनी चाहिए?

Fridge Mein Sabji Kaise Rakhe: कई बार सब्जियों के दाम देखकर हम बाजार से हफ्ते की सब्जियां साथ ही खरीदकर ले आते हैं, लेकिन एक साथ खरीदारी करके जो पैसे हमने बचाएं होते हैं, वहीं सब्जियों को फ्रिज में रखने के बाद बर्बाद हो जाते हैं. फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं? क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. नीचे बताई गई ये गलतियां बन सकती है वजह.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्रिज में रखने के बाद भी सब्जी क्यों सड़ जाती है?

गलत तापमान बन सकती है वजह: अगर फ्रिज का तापमान ज्यादा गर्म हो तो सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं. जल्दी गल सकती हैं और सड़ सकती हैं.

ज्यादा नमी की वजह से: अगर आप सब्जियों को धोने के बाद उन्हें अच्छे से साफ किए बिना फ्रिज में रख देते हैं, तो उनमें मौजूद पानी फंगस की वजह बन सकता है, जिसके कारण सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं. 

पॉलिथीन में रख देना: जब आप बाजार से सब्जियां खरीदकर लाते हैं, तो उसके साथ मिली पॉलिथीन में ही उसे रख देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है पॉलिथीन में सब्जी रखने से इसके अंदर की हवा बंद हो जाती है और नमी फंसकर सब्ज़ी को खराब कर देती है.

फ्रिज बहुत भरा हुआ होना: अगर फ्रिज 90% तक भरा है, तो हवा ठीक से सर्कुलेट नहीं होती, जिसके कारण ट्रे में रखी सब्जियां, न तो ठीक से ठंडी होती पाती हैं और न ही फ्रेश रह पाती हैं. अगर आप सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो हमेशा थोड़ा स्पेस छोड़ें ताकि ठंडी हवा घूम सके.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का सबसे सस्ता चूड़ियों का बाजार, जानें कैसे पहुंचे, कब जाएं और क्या लें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com