क्या आप भी बुखार खाने पर या सर्दी-खासी होने पर, अलमारी से पुरानी वाली गोली निकालकर खा लेते हैं. क्योंकि हममें से ज्यादातर लोगों को लगता है, दवा तो दवा है, पुरानी हो या नई, फायदा ही करेगी. लेकिन यही सोच भारी पड़ जाती है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार बिना डॉक्टर की सलाह के पुरानी, बची हुई, एक्सपायर दवा न खाएं. ये आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से खोखला कर रही है.
हाल ही में IMA की नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि घरों में पुरानी दवाएं रखना और उनको बिना सलाह के खाना, दोनों खतरनाक हैं. डॉक्टर की पर्ची के बिना एंटीबायोटिक न बेची जाए, न खाई जाए. पुरानी, एक्सपायर दवा को घर में न रखिए, उसको सही तरीके से नष्ट कीजिए. दवा कंपनियों की भी जिम्मेदारी तय हो, वो बची हुई दवा वापस लेने का सिस्टम बनाएं.

Photo Credit: Unsplash
पुरानी दवा खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
पुरानी दवा का मतलब सिर्फ एक्सपायर दवा नहीं है. पुरानी दवा का मतलब वो दवा भी है, जो 2-3 महीने पहले डॉक्टर ने किसी और बीमारी के लिए दी थी, और आपने बचा ली.
1. दवा का असर खत्म हो जाता है- गर्मी, नमी, धूप में रखी दवा का केमिकल बदल जाता है. वो बीमारी ठीक नहीं करती, उल्टा पेट, लीवर, किडनी पर बोझ डालती है.
2. एलर्जी और रिएक्शन- पुरानी दवा से उल्टी, चक्कर, खुजली, सांस फूलना तक हो सकता है.
3. गलत डोज- पिछली बार की दवा इस बार की बीमारी के लिए सही डोज नहीं होगी. कम डोज से बीमारी बढ़ेगी, ज्यादा डोज से नुकसान होगा.
4. बीमारी छिप जाती है- दर्द की गोली खाकर दर्द दबा दिया, लेकिन अंदर की बीमारी बढ़ती रही. डॉक्टर के पास पहुंचते-पहुंचते देर हो जाती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं, शुगर-बीपी-हार्ट के मरीजों को तो भूलकर भी पुरानी दवा नहीं खानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- भीगी मूंगफली और केला खाने से क्या होता है? सद्गुरु ने बताए इसके फायदे और खाने का सही समय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं