Summer Food Ideas: गर्मी का मौसम आते ही अक्सर भूख जैसे कहीं खो जाती है. तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी हमें भारी खाना खाने से दूर कर देती है. ऐसे में न तो कुछ खाने का मन करता है और न ही किचन में ज्यादा समय बिताने का. लेकिन, शरीर को एनर्जी और पोषण तो चाहिए ही. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसका आसान हल है, हल्का, ठंडक देने वाला और जल्दी बनने वाला खाना. ये न सिर्फ आपके पेट को आराम देगा, बल्कि मूड को भी फ्रेश बना देगा. आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और स्वादिष्ट लाइट रेसिपी बताएंगे, जो गर्मियों में आपकी भूख भी बढ़ाएंगी और आपको तरोताजा भी रखेंगी.
गर्मियों में खाने के लिए हल्दी चीजें | Healthy Foods to Eat in Summer
1. कूलिंग ककड़ी रायता
गर्मी में ककड़ी यानी खीरा सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसे दही के साथ मिलाकर बनाएं ककड़ी रायता. इसमें थोड़ा सा भुना जीरा, नमक और पुदीना डालें. ये पेट को ठंडक देता है और पाचन भी दुरुस्त रखता है.
ये भी पढ़ें: बच्चे सब्जी नहीं खाते? मखाने में मिला दें लौकी और बनाएं ये टेस्टी बाइट्स, उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे
2. फ्रूट चाट - मीठा और हेल्दी दोनों
तरबूज, पपीता, सेब और आम जैसे फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें. ऊपर से काला नमक और नींबू का रस डालें. ये डिश ना सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी पूरी करती है.

3. ठंडी छाछ, देसी एनर्जी ड्रिंक
छाछ यानी मट्ठा गर्मियों का सुपर ड्रिंक है. इसमें थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक और हरा धनिया मिलाएं. यह शरीर को ठंडा रखता है और पेट की जलन को भी कम करता है.
4. स्प्राउट्स सलाद, हल्का और पौष्टिक
अंकुरित मूंग या चना लें और उसमें प्याज, टमाटर, खीरा मिलाएं. ऊपर से नींबू और थोड़ा सा नमक डालें. ये प्रोटीन से भरपूर होता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है.
ये भी पढ़ें: भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान कहां है? जानिए कब से बन रही है यहां मिठाई?
5. लेमन राइस, हल्का लेकिन टेस्टी
अगर कुछ थोड़ा भरपेट खाना चाहते हैं तो लेमन राइस एक अच्छा ऑप्शन है. उबले चावल में सरसों के दाने, करी पत्ता और नींबू का रस मिलाएं. यह हल्का होता है और जल्दी पच जाता है.

क्यों जरूरी हैं ये लाइट रेसिपी?
गर्मी में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए भारी और तला-भुना खाना पचने में दिक्कत देता है. लाइट और हाइड्रेटिंग फूड्स शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. साथ ही ये आपको सुस्ती और थकान से भी दूर रखते हैं.
ये भी पढ़ें: प्रयागराज का समोसा क्यों है इतना फेमस? क्या है सिग्नेचर डिश बनने कहानी, लोकल दुकानदार ने खोला स्वाद का असली राज
दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पिएं और कोशिश करें कि खाना छोटे-छोटे हिस्सों में लें. गर्मी में भूख कम लगना एक आम समस्या है, लेकिन सही खानपान से इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं