विज्ञापन

साबूदाने को दें नया ट्विस्ट और व्रत के लिए बनाएं एवोकाडो कोकोनट सागो ड्रिंक, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

व्रत में खाना है कुछ नया और हेल्दी? तो ट्राई करें क्रीमी एवोकाडो कोकोनट सागो, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक.

साबूदाने को दें नया ट्विस्ट और व्रत के लिए बनाएं एवोकाडो कोकोनट सागो ड्रिंक, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
कैसे बनाएं व्रत के लिए एनर्जेटिक ड्रिंक. (Credit: Screengrab from Instagram aruna_vijay_masterchef)

नवरात्रि व्रत में अगर आप भी वही पुराने आलू, सिंघाड़े की पूड़ी या साबूदाना खिचड़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो अपनी व्रत की थाली में एक कूल ट्विस्ट लाए. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हाल ही में मास्टरशेफ अरुणा विजय (aruna_vijay_masterche) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एवोकाडो कोकोनट सागो (Avocado Coconut Sago) की रेसिपी शेयर की है. 

यह व्रत के लिहाज से एकदम परफेक्ट है, क्योंकि यह न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, बल्कि स्वाद के मामले में भी कम नहीं है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे बनाना बहुत ही आसान है. आइए जानते हैं कैसे झटपट व्रत के लिए हेल्गी डिश. 

​क्या है इस रेसिपी की खासियत?

​व्रत के दिनों में अक्सर कई लोगों को कमजोरी महसूस होने लगती है, ऐसे में एवोकाडो और नारियल का मेल शरीर को भरपूर पोषण देता है. साबूदाना इसमें एक मजेदार टेक्सचर जोड़ता है. यह ड्रिंक इतनी क्रीमी और स्वादिष्ट है कि इसे पीने के बाद आप बाकी सारी चीजें भूल जाएंगे. 

कैसे बनाएं ​एवोकाडो कोकोनट सागो- 

सामग्री-

​प्यूरी बनाने के लिए-

  • ​1 मीडियम साइज का एवोकाडो
  • ​3/4 कप कच्चा नारियल 
  • ​1 कप नारियल का दूध 

बाकी चीजें-

  • ​1 कप उबला या स्टीम किया हुआ साबूदाना 
  • ​1 कप सादा दूध
  • ​1 कप कंडेस्ड मिल्क 
  • ​1/4 कप बारीक कटा हुआ कच्चा नारियल
  • ​1 छोटा एवोकाडो 
  • ​बर्फ के टुकड़े 
  • ​गार्निशिंग के लिए कद्दू के बीज

विधि-

  1. सबसे पहले मिक्सी का जार लें. उसमें मीडियम साइज का एवोकाडो, नारियल की मलाई और नारियल का दूध डालें. 
  2. इन तीनों चीजों को तब तक मिक्सी में चलाएं जब तक एक एकदम स्मूद और क्रीमी प्यूरी न बन जाए.
  3. अब एक बड़ा बर्तन लें. उसमें तैयार की गई एवोकाडो और नारियल की प्यूरी डालें. 
  4. इसके बाद इसमें सादा दूध और कंडेस्ड मिल्क मिलाएं. अब इसे किसी चम्मच या विस्कर की मदद से तब तक फेंटें जब तक यह पूरी तरह से एकसार और क्रीमी न हो जाए.
  5. इस क्रीमी मिश्रण में अब स्टीम किया हुआ साबूदाना हल्के हाथों से मिलाएं. 
  6. इसके साथ ही इसमें कटे हुए एवोकाडो के टुकड़े, नारियल के छोटे टुकड़े और बर्फ के टुकड़े डाल दें. 
  7. सारी चीजों को बहुत ही हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि साबूदाना टूटे नहीं.
  8. आपकी टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक तैयार है. इसे ऊपर से थोड़े से कद्दू के बीज डालकर गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

ये भी पढ़ें- बेलते ही टूट जाती है कूट्टू की रोटी? शेफ कुणाल कपूर की इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट और टेस्टी रोटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Energy Drink, Energy Drink For Navratri Fast Hydration, Sago, Avocado Recipe, Coconut Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com