विज्ञापन

अर्जुन की छाल और पत्ते हैं सेहत का खजाना, इस्तेमाल से पहले जान लें सही तरीका

इन समस्याओं के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है अर्जुन की छाल, जानें फायदे और सेवन का सही तरीका.

अर्जुन की छाल और पत्ते हैं सेहत का खजाना, इस्तेमाल से पहले जान लें सही तरीका
अर्जुन की छाल और पत्ते फायदे.
Copilot

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए तुरंत अंग्रेजी दवाइयों के चक्कर में पड़ जाते हैं. सिर दर्द हुआ, मुंह में छाले निकले या कान में हल्का सा दर्द हुआ, हम सीधे मेडिकल स्टोर की तरफ जाते हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि नेचर ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जिनसे बिना पैसे खर्च किए शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. 

​हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने अर्जुन के पेड़ से जुड़े कुछ ऐसे कमाल के और आसान घरेलू नुस्खे शेयर किए हैं, जिन्हें जानकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे. वैसे तो हम सब जानते हैं कि अर्जुन की छाल दिल के लिए वरदान मानी जाती है, लेकिन इसके अलावा भी इसके कई ऐसे फायदे हैं जो हमारे रोजमर्रा के जीवन में बहुत काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं कि अर्जुन की छाल और इसके पत्तों को इस्तेमाल करके आप किन-किन परेशानियों से राहत पा सकते हैं.

कैसे बनाएं अर्जुन की छाल का काढ़ा-

​आपको बस यह करना है कि थोड़ी सी अर्जुन की छाल ले लीजिए. ​इसे अच्छी तरह कूट लीजिए. ​अब इस कुटी हुई छाल को पानी में उबालकर इसका काढ़ा तैयार कर लीजिए. ​जब यह काढ़ा तैयार हो जाए, तो इससे कुल्ला कीजिए. ​अगर आप रोज इस काढ़े से कुल्ला करते हैं, तो मुंह के अंदर का इंफेक्शन और छालों की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है. 

अर्जुन की छाल के काढ़े से होने वाले फायदे-

​मुंह के छालों और इंफेक्शन के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल का काढ़ा
​अक्सर आपने देखा होगा कि पेट की गर्मी या किसी दूसरी वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं, जिन्हें हम मुख पाक कहते हैं. ये छाले इतने दर्दनाक होते हैं कि न तो कुछ ढंग से खाते बनता है और न ही बोलते बनता है. कई बार मुंह के अंदर किसी तरह का इंफेक्शन भी हो जाता है, जो बहुत परेशान करता है. ​

अर्जुन पेड़ के पत्तों के फायदे-

​कई बार अचानक से कान में तेज दर्द शुरू हो जाता है या कान के अंदर किसी तरह की पीड़ा होने लगती है. ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें. इस समस्या से निपटने के लिए भी आचार्य बालकृष्ण ने एक बहुत ही बढ़िया नुस्खा बताया है.

​आपको पेड़ से अर्जुन के कोमल पत्ते तोड़ने हैं. ​इन पत्तियों को अच्छी तरह पीसकर या निचोड़कर इनका रस निकाल लीजिए. ​अब इस ताजे रस की चार-चार बूंदें जिस कान में दर्द हो, उसमें डाल लीजिए. ​आप खुद देखेंगे कि कान का यह दर्द और कर्ण रोग कैसे शांत हो जाता है. 

ये भी पढ़ें- बिना किसी झंझट के बनाएं दानेदार सिंघाड़े का हलवा, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Ki Chaal, Arjun Ki Chaal Benefits, Arjun Ki Chaal Ka Kadha, Arjun Ki Chaal Ka Sevan Kaise Karen, Arjun Ki Chaal Kaise Pina Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com