विज्ञापन

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़िए, थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए हफ्ते में 1 बार पी लें ये आयुर्वेदिक काढ़ा

एनर्जी बढ़ाने का देसी फॉर्मूला, हफ्ते में 1 बार पिएं यह काढ़ा और खुद महसूस करें फर्क.

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़िए, थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए हफ्ते में 1 बार पी लें ये आयुर्वेदिक काढ़ा
ताकत बढ़ाने वाला काढ़ा.
NDTV

क्या आप भी सुबह उठते ही कमजोरी और थकान महसूस करते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे देसी काढ़े के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप शरीर को एनर्जेटिक और हेल्दी रख सकते हैं. इस काढ़े को (@HealthyHamesha) नामक के यू्टूयब चैनल पर डॉक्टर सलीम जैदी ने शेयर किया है. उनका कहना है कि ये काढ़ा मल्टीविटामिन गोलियों से कहीं ज्यादा ताकत दे सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

डॉ. सलीम जैदी कहते हैं कि मल्टीविटामिन गोलियों से असली ताकत कभी भी नहीं मिलती. सिर्फ दिखावा होता है. असली एनर्जी आती है उन चीजों से जो कि नेचुरल है और अंदर से बॉडी को रिचार्ज करते हैं. इतना ही नहीं उनका कहना है कि इस आयुर्वेदिक काढ़े को हफ्ते में सिर्फ एक बार लेना होगा. यह आपको वह ताकत, एनर्जी देगा जो कि गोलियां खाकर भी आपको नहीं मिलती है.

यहां देखें वीडियो- 

काढ़ा पीने के फायदे- (Benefits of drinking kadha)

डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि ये एक ऐसा फार्मूला है, जो सिर्फ आपकी थकान को दूर करने ही नहीं बल्कि, मसल्स को स्ट्रांग भी बनाने, ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने और आपके दिमाग को फ्रेश रखने में मददगार है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसको आपको रोजाना नहीं बल्कि, सिर्फ हफ्ते में एक दिन लेना होगा.  

किन चीजों से बनता है ये काढ़ा- 

  • मोरिंगा- डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि बसे पहले आपको मोरिंगा यानी सहजन जिसे मिरेकल ट्री के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि इसके हर एक पत्ते में नेचुरल मल्टीविटामिंस जैसे कि कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते हैं. यह आपकी मसल्स को स्ट्रांग बनाता है. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और ब्लड शुगर को भी बैलेंस रखता है. 
  • अश्वगंधा- दूसरी चीज जो आपको चाहिए वो है अश्वगंधा. यह एक बल रसायन है. यानी कि स्टैमिना और स्ट्रेंथ को बढ़ाने वाली चीज है. यह आपके नर्वस सिस्टम को काम करता है. स्ट्रेस हॉर्मोंस को बैलेंस करता है और बॉडी को रिजुमिनेट करता है. 
  • दालचीनी- तीसरा इंग्रेडिएंट है दालचीनी. दालचीनी एक मसाला ही नहीं है बल्कि, यह एक मेडिसिन है. एक औषधि है. यह ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करती है बॉडी में शुगर को कंट्रोल करती है और बॉडी के अंदर जाकर एनर्जी को भी स्टेबल रखती है. और क्योंकि यह तीनों ही हर्ब्स अपने-अपने में इतनी ज्यादा पावरफुल होती हैं. इसलिए इन्हें रोजाना नहीं सिर्फ हफ्ते में एक या मैक्सिमम दो बार लेना ही आपके लिए काफी होता है.

कैसे बनाएं ताकत बढ़ाने वाला काढ़ा-

इस काढ़े को बनाने का तरीका बहुत ही सिंपल होता है. बस एक गिलास आप पानी ले लीजिए. इसमें एक चम्मच मोरिंगा पाउडर, आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर डालिए और 10 मिनट तक इसको आप उबालिए. जब यह अच्छे से उबल जाए पानी, तो इसको आप छानकर गुनगुना पी लीजिए. चाहे तो इसमें आप थोड़ा सा शहद या गुड़ भी डाल सकते हैं. अगर आपको इसका टेस्ट ज्यादा स्ट्रांग लगता है तो गुड़ या शहद की मदद से आप इसको हल्का सा मीठा कर सकते हैं. लेकिन इसे ऐसे ही पीने ज्यादा फायदेमंद है. 

ये भी पढ़ें- स्किन टीबी के मरीजों में बढ़ा डीआर-टीबी का खतरा, केजीएमयू के शोध में खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Ke Fayde, Moringa Ashwagandha Cinnamon Kadha, Energy Boost Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com