विज्ञापन

क्या आप भी सिर्फ पानी से धोकर सीधे खा लेते हैं अंगूर? जानिए पेस्टिसाइड्स हटाने का सही और नेचुरल तरीका

How To Remove Pesticides From Grapes: गर्मी आते ही बाजार में ताजे और रसीले अंगूर खूब दिखाई देने लगते हैं. कई लोग इन्हें घर लाकर सीधे पानी से धोते हैं और तुरंत खाना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या सिर्फ पानी से अंगूर धोना काफी है?

क्या आप भी सिर्फ पानी से धोकर सीधे खा लेते हैं अंगूर? जानिए पेस्टिसाइड्स हटाने का सही और नेचुरल तरीका
How To Remove Pesticides From Grapes
AI

How To Remove Pesticides From Grapes: गर्मी आते ही बाजार में ताजे और रसीले अंगूर खूब दिखाई देने लगते हैं. कई लोग इन्हें घर लाकर सीधे पानी से धोते हैं और तुरंत खाना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या सिर्फ पानी से अंगूर धोना काफी है? यह सवाल अब ज्यादा जरूरी हो गया है, क्योंकि आजकल फलों पर पेस्टिसाइड्स (Pesticides) और केमिकल्स का इस्तेमाल बढ़ गया है. खासकर अंगूर जैसे फलों में छोटे-छोटे दानों के बीच गंदगी और केमिकल्स छिपे रह सकते हैं. ऐसे में अगर सही तरीके से सफाई न की जाए, तो ये शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं.  यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप अंगूरों से केमिकल्स और पेस्टीसिड्स ठीक से हटा पाएंगे. 

क्यों जरूरी है सही तरीके से सफाई?

अंगूर का छिलका बहुत पतला होता है और ये गुच्छों में होते हैं. इसी वजह से धूल, मिट्टी और पेस्टिसाइड्स इनके ऊपर आसानी से चिपक जाते हैं. कई बार सिर्फ बहते पानी से धोने पर भी सारी गंदगी पूरी तरह नहीं निकल पाती.

Latest and Breaking News on NDTV

नमक वाले पानी का करें इस्तेमाल

अंगूर साफ करने के लिए सबसे आसान तरीका नमक (Salt) वाला पानी माना जाता है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें एक छोटा चम्मच नमक मिला दें. अब अंगूर को इसमें 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें. बाद में इन्हें हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें. इससे सतह पर मौजूद गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है.

यह भी देखें- Thai Banana Mango: दिखने में केले जैसा, स्वाद में आम जैसा... जानिए क्यों चर्चा में है ये खास फल

बेकिंग सोडा भी हो सकता है मददगार

कई लोग अंगूर साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का भी इस्तेमाल करते हैं. दो कप पानी में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें अंगूर डाल दें. करीब 10 मिनट बाद इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. माना जाता है कि यह तरीका कुछ पेस्टिसाइड्स के असर को कम करने में मदद कर सकता है.

इन गलतियों को करने से बचें

अंगूर को साफ करने के लिए कभी भी साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे केमिकल्स फल पर रह सकते हैं. अंगूर को खाने से ठीक पहले धोना बेहतर माना जाता है, क्योंकि पहले से धोकर रखने पर वे जल्दी खराब हो सकते हैं.

ऐसे रखें अंगूर को फ्रेश

धोने के बाद अंगूर को सूखे कपड़े या टिश्यू पर फैलाकर अतिरिक्त पानी हटा दें. इसके बाद इन्हें फ्रिज में रखें. इससे अंगूर लंबे समय तक ताजे रह सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Grapes, How To Clean Grapes From Pesticides, How To Clean Grapes With Salt, How To Clean Grapes With Baking Soda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com