VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर मैराथन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक धावक ने अपनी उम्र और फिटनेस का ऐसा राज खोला है कि सुनने वाले हैरान हैं. 50 साल पार कर चुका यह शख्स आज भी रोजाना 25 किलोमीटर की दौड़ लगाता है. बिना किसी कड़े अनुशासन और भूखे रहे फिट रहना नामुमकिन मानने वालों के लिए इस धावक ने कुछ बेहद अनोखे मंत्र साझा किए हैं. शख्स का मानना है कि फिटनेस का पहला नियम ही कम खाना है. वे खुद दिन में सिर्फ एक वक्त भोजन करते हैं. वे बचपन से दौड़ रहे हैं और ऐसा करते हुए उन्हें 36 साल हो चुके हैं.
सिर्फ एक टाइम खाना और भागना
वन-टाइम मील डाइट की बदौलत उन्होंने डेढ़ साल में अपना 14 किलो वजन घटाया है. खास बात यह है कि इस एक वक्त के खाने में वे अपनी पसंद की चीजें खा सकते हैं. शुरुआत के 10 दिन थोड़ी मुश्किल होती है, लेकिन फिर शरीर को इसकी आदत पड़ जाती है. केवल एक समय खाने से मांसपेशियां (मसल लॉस) कमजोर न हों, इसके लिए वे प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने और हफ्ते में दो से तीन दिन जिम जाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने की सलाह देते हैं. उन्होंने बताया कि फिटनेस के खेल में 70% से 80% भूमिका आपकी डाइट की होती है. इसके साथ ही, शरीर को दुरुस्त रखने के लिए कम से कम सात घंटे की गहरी नींद बेहद जरूरी है.
इस आदमी की उम्र 50 साल है। पूरे दिन में बस एक बार ही खाना खाता है। लेकिन एक बार में 25 km की दौड़ लगाता है। बॉडी देखो कितनी फीट नजर आ रही है। https://t.co/I32Quup6Z4
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) November 18, 2026
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली और दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 'अनी' नाम के यूजर ने इसे शानदार बताया, तो वहीं ' नगेंद्र सिंह' ने लिखा कि वे इस धावक को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और वे वाकई कमाल के इंसान हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस डाइट को लेकर चेतावनी भी दे रहे हैं. स्ट्रेंथ एंड फैट लॉस कोच 'BHANU PRATAP' ने माना कि दिन में एक बार खाना ठीक हो सकता है, लेकिन इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया कि उस एक वक्त की मील में आप कुछ भी (जंक फूड आदि) खा सकते हैं. वहीं, 'Vinit Dahiya' ने सचेत करते हुए कहा कि भूखा रहना शरीर के लिए खतरनाक है. हड्डियों और मांसपेशियों को पूरा पोषण न मिलने पर जोड़ों का दर्द और गठिया जैसी गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं.
यह भी पढ़ें | पिता की 10 साल पुरानी डायरी के पन्ने पलटने लगा बेटा, बोला- सपने पूरे करने की चाबी हाथ लग गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं