विज्ञापन

बाजार से लाए अंगूर निकल गए हैं बहुत खट्टे, डस्टबिन में फेंके नहीं, बनाएं मजेदार सब्जी

Khatte Angoor Ki Sabji: खट्टे अंगूर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में सिर्फ फल या जूस की ही तस्वीर आती है. लेकिन क्या आपने कभी अंगूर की सब्जी खाई है.

बाजार से लाए अंगूर निकल गए हैं बहुत खट्टे, डस्टबिन में फेंके नहीं, बनाएं मजेदार सब्जी
Khatte Angoor Ki Sabji
Unsplash

Khatte Angoor Ki Sabji: अक्सर जब अंगूर बहुत ज्यादा खट्टे निकल आते हैं, तो लोग उन्हें बेकार समझकर सीधे डस्टबिन में फेंक देते हैं. कई बार बाजार से लाए अंगूर उम्मीद के मुताबिक मीठे नहीं होते और खाने का मन ही नहीं करता. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अब रुक जाइए. क्योंकि वही खट्टे अंगूर आपकी किचन में एक शानदार और अलग तरह की सब्जी बन सकते हैं. जी हां, इन खट्टे अंगूरों से ऐसी चटपटी डिश तैयार होती है, जिसका स्वाद एक बार चख लिया तो आप दोबारा इन्हें फेंकने के बारे में सोचेंगे भी नहीं.

क्यों खास है अंगूर की सब्जी?

अंगूर में हल्की मिठास और खट्टापन होता है, जो सब्जी में एक अलग फ्लेवर देता है. इसमें ज्यादा मसाले की जरूरत नहीं पड़ती, फिर भी इसका स्वाद बेहद लाजवाब बनता है. यह सब्जी हल्की होने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

 अंगूर की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Sour Grapes Vegetable)-

  • 1 कप हरे खट्टे अंगूर
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच गुड़ या चीनी
  • हरा धनिया सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Walking Tips: रोज 1 किलोमीटर चलने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? एक्सपर्ट से समझें आसान गणित

अंगूर की सब्जी बनाने का आसान तरीका-

  1. सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह धो लें और सुखा लें.
  2. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई और जीरा डालें और चटकने दें.
  3. इसके बाद हींग और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.
  4. अब इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालें और तुरंत अंगूर डाल दें.
  5. अंगूर डालने के बाद धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि अंगूर हल्के नरम हो जाएं.
  6. अब इसमें नमक और थोड़ा सा गुड़ डालें, जिससे स्वाद में हल्की मिठास आ जाए. 2-3 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें.

कैसे करें सर्व-

तैयार सब्जी को हरे धनिये से सजाएं और गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें. यह सब्जी दाल-चावल के साथ भी अच्छी लगती है.

अगर आप कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह खट्टे अंगूर की सब्जी जरूर बनाएं. यह आपकी किचन में एक नई और स्वादिष्ट रेसिपी जोड़ देगी.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com