विज्ञापन

Grapes Cleaning Tips: अंगूर को कैसे साफ करें, जानें अंगूरों से गंदगी और कीटनाशक हटाने के आसान टिप्स

How To Clean Grapes: यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स साझा करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही अंगूर से कीटनाशक के अवशेष हटा सकते हैं.

Grapes Cleaning Tips: अंगूर को कैसे साफ करें, जानें अंगूरों से गंदगी और कीटनाशक हटाने के आसान टिप्स
What's the best way to clean grapes?

How To Clean Grapes: अंगूर का सीजन चल रहा है. यह एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. वैसे तो इसे खाने के कई फायदे हैं, लेकिन आपके शरीर को ये फायदे तभी मिलेंगे जब आप अंगूर को अच्छी तरह साफ करके खाएँगे. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स साझा करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही अंगूर से कीटनाशक के अवशेष हटा सकते हैं.

अंगूरों में ज्यादा कीटनाशक क्यों होते हैं? 

दूसरे फलों की तुलना में अंगूरों पर अक्सर ज्यादा कीटनाशक पाए जाते हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंगूर की खेती के समय फसल पर कीड़े, फफूंद और कवक का खतरा ज्यादा रहता है. यही कारण है इन्हें सही रखने के लिए छिड़काव और ट्रीटमेंट किया जात है. अंगूरों की बनावट के कारण इसमें कीटनाशक का दर रहता है. इनका एक गुच्छे में रहना, इनमें छोटे-छोटे गैप होना और त्वचा पतली और हल्की छिद्रयुक्त के कारण उह समस्या देखने को मिलती है. 

अंगूर कैसे साफ करें?

सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें अंगूर डाल दें। अब उन्हें कम से कम 20 से 30 सेकंड तक ठंडे बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धोएं. धोते समय अंगूरों को हल्के हाथों से रगड़ें, इससे उन पर जमी गंदगी, धूल और ऊपर मौजूद ढीले अवशेष आसानी से निकल जाते हैं. इसके बाद 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। अब अंगूरों को इस घोल में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर उन्हें हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से दोबारा अच्छी तरह धो लें. इस तरीके से अंगूर की सतह पर मौजूद काफी मात्रा में केमिकल कम किए जा सकते हैं. सिरका भी एक अच्छा नेचुरल क्लीनर है. यह सिर्फ कीटनाशकों को कम करने में ही नहीं, बल्कि बैक्टीरिया, फफूंदी के स्पोर्स और जर्म्स को हटाने में भी मदद करता है. अंगूर को और बेहतर तरीके से साफ करने के लिए 1 भाग सफेद सिरका और 3 भाग पानी मिलाएं, इसमें अंगूरों को 5 से 10 मिनट तक भिगोकर रखें. अंत में साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

इसे भी पढ़ें: भारत vs नामीबिया मैच से पहले अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, जानें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन के लक्षण, कारण और बचाव

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Grapes, Angur Ko Kaise Saaf Karen, Cleaning Grapes With Baking Soda, How To Clean Grapes From Pesticides
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com