विज्ञापन

स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है आंवला कैंडी, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी पसंद

Amla Candy Recipe: आंवले को सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप भी इसे डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो एक बार इस डिश को जरूर करें ट्राई.

स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है आंवला कैंडी, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी पसंद
Amla Candy: कैसे बनाएं आंवला कैंडी.

Amla Candy Recipe: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत का खजाना कहा जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल्स, टैनिन, फाइबर, विटामिन ए, बी1, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस, शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि आंवला से बनी डिश को कभी बच्चे पसंद करते हैं, तो बड़े नहीं और बड़े करते हैं, तो बच्चे नहीं. अगर आप ऐसी डिश तलाश रहे हैं जिसे दोनों पसंद करें, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आंवला कैंडी.

कैसे बनाएं आंवला कैंडी- (How To Make Amla Candy)

इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को अच्छे से धो लें. फिर पानी को सुखा लें. अब एक पैन में पानी एड कर इसे गर्म होने दें. जब पानी में एक बार उबाल आ जाए, तब इसमें आंवला डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक रंग में बदलाव न आ जाए. आंवला के नरम होने के बाद गैस बंद कर दें. आंवला को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद आंवला के छोटे-छोटे पीस काट लें. ध्यान रहे कि आपको आंवला के सारे बीजों को हटा देना है. एक एयरटाइट कंटेनर में आंवला के सभी टुकड़ों को निकाल लें. अब आंवलों के ऊपर चीनी डालिए और कंटेनर का ढक्कन लगा दीजिए. 2-3 दिनों तक कंटेनर को बंद रहने दें. जिससे चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए. आपकी आंवला कैंडी बनकर तैयार है.

Latest and Breaking News on NDTV

आंवला कैंडी खाने के फायदे- (Amla Candy Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी- (Immunity) 

आंवला में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और वायरल संक्रमणों से बचाने में मददगार है. 

2. पाचन- (Digestive) 

आंवला में मौजूद गुण पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने और कब्ज की समस्या से बचाने में मददगार हैं. 

3. स्किन और बालों- (Skin-Hair Health) 

आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को चमकदार बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोक सकते हैं. 

4. आंखों- (Eye Health)

आंवला कैंडी का रोजाना सेवन कर आंखों को हेल्दी रख सकते हैं. 

5. एजिंग- (Aging)

आंवला में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो उम्र के असर को धीमा करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  Holi 2026 Recipe: होली पर इस हैक्स को फॉलो कर एक साथ बनाएं 7 गुझिया

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Candy Recipe Perfect For Kids And Elderly, How To Make Amla Candy, Amla Candy Khane Ke Fayde, Amla Candy Recipe Hindi, Amla Ke Fayde, Amla Recipes, Amla Candy Kaise Banayein, Amla Candy Banane Ka Tarika, Kaise Banayein Amla Candy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com