विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2021

Amla For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आंवले का सेवन, ये हैं अन्य लाभ

Amla Benefits For Diabetes: आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आयुर्वेद में आंवले को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आंवला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Amla For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आंवले का सेवन, ये हैं अन्य लाभ
Amla Benefits: आंवले में मौजूद गुण शरीर की इम्‍यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं.
  • आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • आंवले को हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है.
  • आंवले को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Amla Benefits For Diabetes:  आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आयुर्वेद में आंवले को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आंवला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवले में मौजूद गुण शरीर की इम्‍यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं. आपको बता दें कि आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि, त्वचा, आंखों और कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं. आंवले को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए जिन लोगों में को एनीमिया की शिकायत है उन्हें इसका रोजाना सेवन करना चाहिए. तो चलिए आज हम आपको आंवले के फायदे बताते हैं.

   

आंवला खाने खे फायदेः (Amla Khane Ke Fayde)

1. डायबिटीजः

डायबिटीज रोगियों के लिए आंवले का सेवन फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, आंवले में क्रोमियम तत्‍व पाए जाते हैं जो इंसुलिन हार्मोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. आंवले को शहद के साथ सेवन करने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है. 

h1j4ecgo

डायबिटीज रोगियों के लिए आंवले का सेवन फायदेमंद माना जाता है.  Photo Credit: iStock

2. पाचनः

आंवले को खाना पचाने, गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है. आंवले को आप चटनी, मुरब्‍बा, अचार, जूस या चूरन के रूप में इस्तेमाल कर पाचन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

3. दिलः

आंवले को दिल की सेहत के लिए भी बहुत असरदार माना जाता है. आंवले में मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करते हैं. इससे आपका दिल मजबूत और हेल्‍दी बनता है. यही नहीं आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बनाने में मदद कर सकता है. 

4. इम्यूनिटीः

आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है. आप इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आंवले को जूस, अचार और चटनी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. हड्डियोंः

आंवले का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. क्योंकि आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है. 

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Rock Salt Benefits: सेंधा नमक खाने के पांच अद्भुत फायदे
Masala Chai Benefits: मसाला चाय पीने के चार कमाल के फायदे
Roasted Aloo Benefits: पाचन से लेकर मोटापा तक रोस्टेड आलू खाने के अद्भुत फायदे
Easy Lunch Recipe: सिर्फ 30 मिनट में लंच के लिए बनाएं स्वादिष्ट अचारी बैंगन
Keema Idli For Breakfast: इडली खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये यूनिक कीमा इडली रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla, Amla Benefits, Amla Benefits Hindi, Amla Benefits For Diabetes, Amla For Diabetes Patients, Amla And Immunity, Amla For Blood Sugar Level, Amla For Acidity, Amla For Hair Benefits, Amla For Diabetics, Amla For Cholesterol, Amla For Healthy Heart, Amla For Health Hindi, Amla Health Benefits, Gooseberry, Gooseberry Benefits, Gooseberry For Diabetes, Gooseberry For Health, Amla Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com