Crispy Potato Puff Recipe Kaise Banaye: शाम की चाय का वक्त हो और कुछ क्रिस्पी खाने का मन करे, तो समोसे की याद सबसे पहले आती है, लेकिन वो घंटों की मेहनत, आटा गूंथना और समोसे की परफेक्ट शेप देना... सोचकर ही आलस आ जाता है! अगर आप भी इसी चक्कर में प्लान ड्रॉप कर देते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम बनाएंगे 10 मिनट में तैयार होने वाले आलू पफ समोसा. इसमें न शेप देने का झंझट है और न घंटों की मेहनत. बस एक आसान 'लेयर वाली रोटी' तकनीक से एकदम खस्ता, लेयरदार और चटपटे समोसे बनकर तैयार हो जाएंगे.
हाल ही में @N'OvenCake&Cookies ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी भी शेयर की है.
यहां देखिए वीडियो...
जरूरी सामग्री:
आटे के लिए:
- मैदा – 1 कप
- नमक – ½ छोटा चम्मच
- तेल – 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए)
- पानी – लगभग ⅓ कप (आटा गूंधने के लिए)
आलू की चटपटी फिलिंग:
- उबले और मैश किए आलू - 2 मध्यम
- तेल - 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटा प्याज - 1
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- हल्दी - ¼ छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया - थोड़ा सा (बारीक कटा)
लेयरिंग और तलने के लिए:
- कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा तेल (रोटियों के बीच लगाने के लिए)
- तेल- तलने के लिए
बनाने का तरीका
आटा तैयार करें:
- एक बर्तन में मैदा, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंध लें.
- ऊपर से हल्का सा तेल लगाकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
चटपटा मसाला बनाएं:
- पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें.
- इसमें जीरा, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का नरम होने तक भूनें.
- अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
- इसके तुरंत बाद उबले मैश किए आलू डालकर 2 मिनट अच्छे से भून लें ताकि आलू सारे मसाले सोख लें.
- ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलाएं और स्टफिंग को ठंडा होने दें.
लेयर वाली शीट्स बनाएं:
- आटे की 4 बराबर लोइयां तोड़ लें.
- हर लोई की पतली रोटी बेलें.
- अब पहली रोटी पर थोड़ा सा तेल लगाएं और ऊपर से कॉर्नफ्लोर छिड़कें.
- इसके ऊपर दूसरी रोटी रखें.
- इसी तरह बाकी रोटियों की लेयर तैयार करके एक बड़ी रोटी के रूप में बेल लें.
स्टफिंग और कटिंग:
- बली हुई रोटी पर आलू का मसाला फैलाएं.
- अब इसके ऊपर दूसरी लेयर वाली रोटी रखें और हल्का सा दबाएं.
- एक छोटा गिलास या ढक्कन लें और उससे गोल-गोल शेप में छोटे समोसे काट लें.
तलने का सही तरीका:
- कड़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें.
- तैयार किए गए पफ समोसे धीरे से तेल में डालें.
- इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर ही तलें ताकि अंदर की परतें अच्छे से पकें और बाहर से एकदम क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाएं.
इसे भी पढ़ें: देश में सबसे ज्यादा नींबू कहां उगता है? इस शहर को कहते हैं Lemon Capital
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं