विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: पकौड़ा खाना जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया अरबी के पत्तों का पातरा, नोट करें नई रेसिपी

क्या आप भी पकौड़े खाने के शौकीन हैं, लेकिन कुछ ट्विस्ट और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो अरबी के पातरा को ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: पकौड़ा खाना जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया अरबी के पत्तों का पातरा, नोट करें नई रेसिपी
कैसे बनाएं अरबी के पत्तों का पातरा.
NDTV

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. अगर आप भी रेगुलर प्याज के पकौड़े, बेसन के पकौड़े, खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो अरबी के पत्तों से बने पातरा को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को हाल ही में यूट्यूब चैनल कुक विद प्रभा (@cookwithprabha5942) पर शेयर किया गया है. इसे बनाने का तरीका इतना आसान है कि बिगिनर्स भी इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की पूरी विधि.

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं अरबी के पत्तों के पातरा- (How To Make Arbi Ke Patte Ka Patra)

​सामग्री- 

  • फ्रेश अरबी के पत्ते (करीब 20 से 25)
  • डेढ़ कटोरी चना दाल 
  • आधी कटोरी धुली उड़द दाल 
  • 10-12 हरी मिर्च
  • 15-20 कलियां लहसुन 
  • काली मिर्च 
  • जीरा पाउडर
  • बेसन
  • चावल का आटा 
  • हींग
  • हल्दी 
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नींबू का रस (या इमली का पल्प) 
  • स्वाद अनुसार नमक 

​विधि-

  1. सबसे पहले चना और उड़द दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. इसके बाद दाल के साथ हरी मिर्च, लहसुन, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर मिक्सी में पीस लें. 
  3. ध्यान रहे कि दाल का यह मिश्रण बिल्कुल टाइट होना चाहिए, ज्यादा पतला पेस्ट बनाने से पातरा गीला और सॉफ्ट हो सकता है. 
  4. ​अब इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, हींग, हल्दी, लाल मिर्च और खट्टेपन के लिए नींबू का रस (या अमचूर पाउडर/इमली का पल्प) मिलाएं. 
  5. कई लोग रोल बनाने में आने वाली दिक्कतों से परेशान रहते हैं, इसलिए इस नई रेसिपी में अरबी के पत्तों को अच्छे से धोकर बिल्कुल रफली और मोटा-मोटा काट लिया जाता है. 
  6. ​कटे हुए पत्तों में थोड़ा-थोड़ा दाल का मिश्रण डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
  7. अब एक थाली या प्लेट को तेल से अच्छी तरह चिकना करें और इस मिश्रण को थाली में एक समान फैला लें. 
  8. इसके बाद इसे भगोने या स्टीमर में रखकर करीब आधे घंटे तक तेज आंच पर पकाएं. 
  9. पकने के बाद इसे ठंडा करके अपनी मनपसंद आकार में काट लें. 

​तड़के के साथ लगाएं फाइनल टच-

अब पातरा को और भी ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें जीरा, सफेद तिल और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं. कटे हुए पातरा के टुकड़ों को पैन में रखें और दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक सेंक लें.  ​बस तैयार है आपका बेहद स्वादिष्ट, चटपटा और क्रिस्पी अरबी के पत्तों का पातरा.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: 24 ग्राम प्रोटीन से भरपूर राजमा टिक्की, वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट हेल्दी स्नैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arbi Ke Patte, Patra Recipe, Snack Recipe, Aaj Kya Banau, Tea Time Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com