विज्ञापन

एक बार बनाएं, महीनेभर खाएं! चावल की पापड़ी मठरी की खस्ता-कुरकुरी रेसिपी

Rice Papdi Mathri: बाजार की नमकीन भूल जाएंगे, जब घर पर बनेगी ये क्रिस्पी चावल की मठरी, चाय के समय के लिए परफेक्ट है ये रेसिपी.

एक बार बनाएं, महीनेभर खाएं! चावल की पापड़ी मठरी की खस्ता-कुरकुरी रेसिपी
Rice Papdi Mathri: कैसे बनाएं पापड़ी मठरी.
NDTV

Rice Papdi Recipe In Hindi: सुबह की चाय हो या ​शाम की हममें से ज्यादातर लोग चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर घर पर पहले से ही कुछ स्वादिष्ट रखा हो, तो मज़ा दोगुना हो जाता है. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी की तलाश में हैं, तो हाल ही में यूट्यूब पर निशा मधुलिका द्वारा शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस खास रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे एक बार बनाकर आप पूरे महीने आराम से स्टोर करके खा सकते हैं और इसका स्वाद बिल्कुल वैसा ही क्रिस्पी बना रहता है.

इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद आम सामान से ही यह स्वादिष्ट मठरी झटपट तैयार हो जाती है. ​जब आप पहली बार इस मठरी को बनाएंगे, तो इसका खस्तापन और कुरकुरापन देखकर आप हैरान रह जाएंगे. बच्चे हों या बड़े, यह सभी को बहुत पसंद आती है.

यहां देखें वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं स्वादिष्ट स्नैक्स- (How To Make Rice Papdi Mathri Recipe)

सामग्री-

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 कप पानी
  • ½ छोटी चम्मच जीरा
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • ½ छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार)
  • ½ छोटी चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी

विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें जीरा, 1 टेबलस्पून तेल और नमक डालें. 
  2. जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें. बर्तन को ढककर 5 मिनट के लिए रख दें.
  3. 5 मिनट बाद मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें कुटी हुई लाल मिर्च और हाथों से मसलकर क्रश की हुई कसूरी मेथी डालें. 
  4. अब हल्के गर्म मिश्रण को अच्छी तरह मसलते हुए सॉफ्ट डो तैयार करें. बचा हुआ थोड़ा सा तेल डालकर आटे को चिकना कर लें.
  5. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर ढककर रखें ताकि वे सूखें नहीं. 
  6. अब एक लोई लें, उसे हल्का सा मैदा या चावल के आटे में लपेटें और पतला बेल लें. ध्यान रखें कि पापड़ी हर तरफ से समान रूप से पतली हो.
  7. एक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल मीडियम-हॉट हो जाए तो पापड़ी डालें और मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक तलें. 
  8. एक बैच को तलने में लगभग 2 से 3 मिनट का समय लगेगा.

स्टोरेज टिप्स-

तली हुई पापड़ियों को एक-दूसरे के ऊपर न रखें. इन्हें किसी कपड़े या ट्रे पर अलग-अलग फैलाकर पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं आगरा की मशहूर मिनी कचौड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर खाने वाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tea Time Snack, Festival Snacks, Rice Snack Recipes, Mathri Kaise Banti Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com