Viral Video: पहाड़ों में ऑर्गेनिक सब्जियां मिलती हैं. लेकिन सीजन के हिसाब से. गर्मी और मानसून में लौकी, कद्दू, खीरा, ककड़ी, करेला, बैंगन और भिंडी उगाई जाती है. जबकि सर्दियों और पतझड़ के मौसम में मूली, गाजर, आलू, अरबी, साग, पालक, मैथी, धनिया, मटर, फूलगोभी और प्याज जैसी सब्जियां खास होती हैं. लेकिन अगर ऑफ सीजन में भी इनका स्वाद लेना हो, तो इन्हें स्टोर करने के लिए पहाड़ों में खास तरीका अपनाया जाता है, जिसमें फ्रीज की जरूरत भी नहीं पड़ती.
सब्जियों को काटकर सुखाना पहला स्टेप
हिमाचल प्रदेश के गांव की लाइफ दिखाने वाली कंटेंट क्रिएटर नेहा शर्मा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में इस पारंपरिक तरीका का खुलासा किया है. उन्होंने कहा, 'अभी टमाटर का सीजन खत्म होने वाला है. इससे पहले हम खेतों से सभी बचे टमाटर तोड़कर घर ले आते हैं. फिर उन्हें काटकर सूखने के लिए छत पर रख देते हैं. उसके ऊपर थोड़ा सा नमक छिड़क देते हैं. जब वे पूरी तरह से ड्राई हो जाते हैं, तब हम उन्हें आसानी से स्टोर कर देते हैं. इस तरीके से वे खराब नहीं होते और ऑफ सीजन में भी इस्तेमाल किए जाते हैं.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
कहां और कैसे स्टोर करते हैं सब्जियां?
पहाड़ी इलाकों में कई घरों के नीचे प्राकृतिक रूम से ठंडे कमरे बने होते हैं, जिन्हें भंडारघर कहा जाता है. यही सभी सब्जियां रखी जाती हैं. यहां ठंडक और हवा का अच्छा इंतजाम होता है, जिस वजह से सब्जियां खराब नहीं होती हैं. जिन घरों में ऐसे कमरे नहीं होते वहां, सब्जियां को बचाने के लिए रेत का इस्तेमाल किया जाता है. लोग गड्ढा खोदकर गाजर, मूली और आलू जैसी सब्जियां दबा देते हैं. रेत नमी को संतुलित रखती है और सब्जियां 2 से 3 महीने तक ताजी बनी रहती है.
चूल्हे के धुएं का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
इनके अलावा, कई पहाड़ी घरों में लकड़ी के चूल्हे के ऊपर धुएं वाली जगह पर सब्जियों को सुखाने का तरीका भी अपनाया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक सुरक्षित रखती हैं. यह तरीका खासतौर पर मांस, पत्तेदार सब्जियों और कुछ जड़ वालली सब्जियों के लिए खास तौर पर लोकप्रिय है.
यह भी पढ़ें:- भारतीय को डेट करने के बाद जर्मन महिला ने सीखा खुश रहने का सबसे आसान तरीका, बोलीं- 'पहले मुझे ये पसंद नहीं था'
यह भी पढ़ें:- मुंबई लोकल के बाद भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन में बैठी रूसी महिला, बोली- अनजान के लिए इतनी परवाह!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं