Pickle Storage Tips: भारतीय रसोई में अचार सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला साइड डिश नहीं बल्कि एक परंपरा भी माना जाता है. आम, नींबू, मिर्च या मिक्स वेजिटेबल का अचार कई घरों में महीनों तक चलाया जाता है. लेकिन कई बार अच्छी मेहनत से बना अचार कुछ ही दिनों में खराब होने लगता है. ऊपर सफेद परत जमना, बदबू आना या फफूंद लग जाना अक्सर गलत स्टोरेज की वजह से होता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि अचार जल्दी खराब होना मौसम की वजह से है, जबकि असली कारण छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. अगर अचार को सही तरीके से रखा जाए तो यह लंबे समय तक स्वादिष्ट और सुरक्षित रह सकता है.
अचार को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए करें ये उपाय- (Tips To Store Pickle For Long Time)
गीले चम्मच का इस्तेमाल करना
अचार निकालते समय कभी भी गीला चम्मच इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. थोड़ी सी नमी भी अचार में फफूंद पैदा कर सकती है. हमेशा सूखा और साफ चम्मच ही इस्तेमाल करें.
कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में रखें
अचार को प्लास्टिक के बजाय कांच या चीनी मिट्टी के जार में स्टोर करना ज्यादा अच्छा माना जाता है. इससे अचार का स्वाद और क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहती है.

यह भी पढ़ें- Lipstick Hack: लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह छोटा सा काम, घंटों तक नहीं हटेगा आपका पसंदीदा शेड
तेल की सही मात्रा जरूरी
अचार में तेल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं डाला जाता बल्कि यह प्रिजर्वेशन का भी काम करता है. अगर तेल कम होगा तो अचार जल्दी खराब हो सकता है. ध्यान रखें कि अचार की ऊपरी सतह पर हल्की तेल की परत बनी रहे.
धूप दिखाना न भूलें
घर में बने अचार को बीच-बीच में धूप दिखाना फायदेमंद माना जाता है. इससे नमी कम होती है और अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.
गंदे हाथों से अचार छूना
कई लोग सीधे हाथ डालकर अचार निकाल लेते हैं. इससे बैक्टीरिया जाने का खतरा बढ़ जाता है. हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
ढक्कन ठीक से बंद करें
अचार का जार इस्तेमाल करने के बाद तुरंत अच्छी तरह बंद कर दें. खुला छोड़ने से हवा और नमी अंदर जा सकती है जिससे फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है.
मसालों और नमक का संतुलन रखें
नमक और मसाले अचार को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. अगर इनकी मात्रा बहुत कम हो जाए तो अचार जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए रेसिपी के हिसाब से सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं